इमरान खान के दो मोबाइल सियालकोट एयरपोर्ट से चोरी

Updated on 17-05-2022 06:26 PM

-हत्या की साजिश के खुलासे को लेकर अटकलें
इस्लामाबाद । पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दो मोबाइल चोरी होने की खबरे आ रही है। इमरान खान देश में अब लगातार अलग-अलग शहरों में जलसा आयोजित कर रहे हैं। इन जलसों में भारी भीड़ भी जुटती है। खबरों की मानें तो ऐसे ही एक जलसे से लौट रहे इमरान खान के फोन चोरी हो गए। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता शहबाज गिल ने सोमवार को दावा किया कि पीटीआई चेयरमैन इमरान खान के दो फोन सियालकोट एयरपोर्ट से चोरी हो गए, जहां पार्टी ने शनिवार को एक रैली का आयोजन किया था। खबर के मुताबिक शहबाज गिल ने इमरान खान के जलसे के दो दिन बाद यह दावा किया है। गिल ने कहा कि इमरान खान को रैली के दौरान जान-बूझकर सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई थी। सियालकोट जलसे में ही इमरान खान ने अपने भाषण में कहा था कि उनकी जान खतरे में है और उन्होंने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया है जिसमें उन्होंने सभी साजिशकर्ताओं का खुलासा किया है। इमरान ने कहा कि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो यह वीडियो जारी कर दिया जाएगा। शहबाज गिल ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘आप बिल्कुल मूर्ख हैं। वह वीडियो जो इमरान ने रिकॉर्ड किया है, वह इन मोबाइलों में नहीं मिलेगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान के मोबाइलों को ‘चोरी करने का ऑर्डर’ दिया गया था। इमरान खान ने कहा था कि उन्हें मारने की साजिश देश और विदेश में बंद कमरों के भीतर रची गई है। रविवार को इमरान ने कहा कि विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ अगले हफ्ते मुलाकात के दौरान पैसों की भीख मांगेंगे ताकि उन्हें सत्ता में आने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बिलावल भुट्टो के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह ब्लिंकन को परेशान करें। क्योंकि उन्हें पता है कि बिलावल और उनके पिता आसिफ अली जरदारी का पैसा पूरी दुनिया में कहां-कहां है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.