अक्षय की 'रक्षा बंधन' में भाई-बहन से ज्यादा दहेज प्रताड़ना की कहानी, फनी सीन ने संभाली फिल्म

Updated on 12-08-2022 03:59 PM

रक्षा बंधन और 15 अगस्त के मौके पर दो बड़ी फिल्में- ‘रक्षा बंधन’ और ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ रिलीज हो रही हैं। यहां ‘रक्षा बंधन’ फिल्म के रिव्यू पर बात करने से पहले बता दें कि सालों बाद किसी फिल्म का भव्य प्रीमियर रखा गया। थिएटर को फूलों से सजाने के साथ चाट, कुल्फी, गोलगप्पा, चाय-पान आदि का स्टॉल लगाकर शादी-विवाह और मार्केट का माहौल बनाने की सफल कोशिश की गई।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तब लाला केदारनाथ (अक्षय कुमार) दिल्ली स्थित चांदनी चौक में गोलगप्पे की पुश्तैनी दुकान चलाता है। मान्यता है कि गर्भवती महिलाएं उसकी दुकान पर गोलगप्पे खाती हैं, तब लड़का पैदा होता है। इसके चलते गोलगप्पे खाने के लिए महिलाओं की लाइन लगती है।

लाला केदारनाथ की चार बहने हैं, जो शादी योग्य हो चली हैं। जीवन के अंतिम समय में मां केदारनाथ से वचन लेती है कि वह बहनों के हाथ पीले करने के बाद ही घोड़ी चढ़ेगा। केदारनाथ मां को दिए वचन पूरा करने में लगा होता है, लेकिन मुश्किलें तब खड़ी हो जाती हैं, जब चार बहनों की शादी में लाखों की दहेज देने की समस्या सामने आती है।

दूसरी तरफ सपना (भूमि पेडनेकर) बचपन से केदारनाथ को प्यार करती है। सपना के पिता (नीरज सूद) को बेटी की बढ़ती उम्र के साथ उसकी शादी चिंता सताती है। वह बार-बार पहले बेटी की शादी के लिए केदारनाथ पर दबाव डालता है, पर केदारनाथ मां को दिए वचन के मुताबिक सपना और उसके पिता से मोहलत मांगता रहता है।

खैर, केदारनाथ जैसे-तैसे दहेज के लिए दुकान गिरवी रखकर बहन गायत्री (सादिया खतीब) की शादी करवाता है। बाकी बहनों की शादी में दहेज देने के लिए अपनी एक किडनी बेचकर रक्षाबंधन के दिन हॉस्पिटल से घर लौटता है, तब उसे खबर मिलती है कि दहेज से प्रताड़ित होकर गायत्री ने खुदकुशी कर ली।

अब आगे बहनों की शादी का क्या होगा? लाला केदारनाथ घोड़ी चढ़ पाएगा या नहीं, रक्षाबंधन और दहेज कुप्रथा पर क्या होगा? यह सब जानने के लिए थिएटर जाना होगा।

दमदार एक्टिंग

फिल्म की कहानी की शुरुआत में हाजिर जवाबी के साथ चुटीले संवाद गुदगुदाते-हंसाते और इमोशनल करते हैं। मंझे कलाकार अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की अदाकारी हो या संवाद अदायगी मनोरंजक लगती है। सपना के पिता के रोल में नीरज सूद भी खूब जंचते हैं।

मैच मेकर के रोल में सीमा पाहवा का स्क्रीन प्रेजेंस अच्छा है। वहीं बहनों के रोल में न्यू कमर्स शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, सादिया खतीब आदि का अभिनय ठीक-ठाक रहा।

फिल्म के मजबूत पहलू की बात करें, तो भाई-बहन के प्यार और दहेज कुप्रथा का अच्छा मुद्दा उठाया गया है। ओवरऑल यह फिल्म हंसाती- गुदगुदाती और रुलाती भी है। वहीं कमजोर पहलू की बात करें, तो कहानी कुछ मोड़ पर निराश भी करती है।

सबसे ज्यादा डिसअपॉइंटमेंट वहां होता है, जब केदारनाथ की सबसे प्यारी-दुलारी, समझदार बहन गायत्री दहेज से प्रताड़ित होकर खुदकुशी कर लेती है और उसकी पड़ोसन चीख-चीखकर भाई और पुलिसवालों के सामने बताती भी है कि गायत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पर न तो पुलिस कोई एक्शन लेती है और न ही भाई कोई सबक सिखाता है।

गले से बात यह भी नहीं उतरती कि किडनी निकाल कर लौटा केदारनाथ दर्द के मारे रिक्शेवाले से ठीक चलाने के लिए कहता है और दोस्त का सहारा लेकर घर पहुंचता है, पर बहन की बुरी खबर पाकर उसका दर्द छू-मंतर हो जाता है और वह दौड़ते हुए बहन के घर पहुंचता है।

दहेज के लिए किडनी बेचने की बात कम ही रिलेट कर पाती है। वहीं सादिया का कम स्क्रीन स्पेस भी खलता है। समझ से परे यह भी रहा कि फिल्म का टाइटल ‘रक्षा बंधन’ है, लेकिन पूरी फिल्म दहेज कुप्रथा पर बात करती है।

रेटिंग- कुल मिलाकर ‘रक्षा बंधन’ में भाई-बहन का प्यार, इमोशन, अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज दर्शकों को लुभाएगा। रक्षा बंधन त्योहार और 15 अगस्त की छुट्‌टी बॉक्स-ऑफिस रिजल्ट इसके प्लस पॉइंट भी है। खैर, सब कुछ देखते हुए इसे पांच में से तीन स्टार दिया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.