कांग्रेस शासित तीनों राज्यों में पार्टी अंदरूनी कलह से बेहाल

Updated on 12-09-2021 05:17 PM
नई दिल्ली ।  कांग्रेस राज्यों में बदलाव से जुड़े फैसला लेने में ज्यादा बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व के लिए किसी भी राज्य में स्थिति सहज नहीं है। राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कांग्रेस लगातार जद्दोजहद कर रही है। कहीं भी पार्टी सर्वमान्य फॉर्मूला नहीं तलाश पाई है। लिहाजा पार्टी की मुश्किल बढ़ रही है और आलाकमान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद के बीच कोई फॉर्मूला पार्टी अभी तक नहीं खोज पाई है। गहलोत ने पार्टी नेतृत्व के ज्यादातर फॉर्मूला में पेंच फंसाया है। इधर, सचिन पायलट का दबाव लगातार पार्टी नेतृत्व पर बना हुआ है। पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की इच्छा के खिलाफ नवजोत सिद्धू को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन, पार्टी इस फैसले को सही साबित करने के लिए अंदरूनी मशक्कत से जूझ रही है। यहां पार्टी का अंदरूनी विवाद और भी बढ़ चुका है। छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत की सरकार होने के बाद भी उठापटक जमकर हो रही है। यहां भी नेतृत्व का फॉर्मूला काम नहीं आया। भूपेश बघेल ने आला नेतृत्व को सीधे आंख दिखाने के बजाय विधायकों की ताकत और अपने काम को आधार बनाकर किसी तरह के बदलाव की कवायद पर सांकेतिक तौर पर सवाल खड़ा कर दिया। जबकि सीएम पद पर दावेदारी जता रहे टी एस सिंह देव अभी भी बदलाव को लेकर आश्वस्त हैं। देव समर्थकों का कहना है कि बघेल को हटाने का वादा नेतृत्व की ओर से किया गया है। बस थोड़ा इंतजार करने को कहा गया है। फिलहाल नेतृत्व की अपनी समस्याओं के चलते कांग्रेस की राह कहीं भी आसान नजर नहीं आ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.