अमेरिका में झरने में बही मां-बेटी को जान पर खेलकर युवक ने बचाया

Updated on 16-11-2021 10:29 PM

 पोर्टलैंड अमेरिका के पोर्टलैंड में एक शख्स ने अपनी जान की बाजी लगाकर एक महिला और उसकी दो साल की मासूम बच्ची को बचा लिया। महिला और उसकी दो साल की मासूम बेटी गहरे झरने में गिर गई। महिला तो झरने के किनारे उगे एक पड़े से अटक गई, लेकिन बच्ची फिसलते हुए झरने में बह गई। एक स्थानीय युवक ने जान जोखिम में डालते हुए मां और बेटी को बचाने के लिए 18 फीट गहरे ठंडे पानी में छलांग लगा दी।

शेन राउंडी नाम का शख्स पब्लिक टॉयलेट के बाहर अपनी बेटी का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक वहां पर कुछ लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। राउंडी भी वहां पहुंचा और उसने देखा कि दो लोग पुल से नीचे पानी में गिर गए हैं। यह देखकर शेन राउंडी तुरंत हरकत में आया और बिना सोचे समझे वह भी पुल पर बने लोहे की रेलिंग से कूदकर पेड़ पर चढ़ गया। महिला को बचाने के लिए उसने अपना हाथ बढ़ाया। लेकिन महिला ने रोते हुए कहा कि पहले उसकी मासूम बच्ची को बचा लो। शेन ने इसके बाद ठंडे पानी में छलांग लगा दी और बच्ची को दीवार के पास ले आया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मदद से वो बच्ची को ऊपर की तरफ ले गया और लोगों ने तुरंत ही गर्म कंबल का इंतजाम किया। इसके बाद शेन फिर से महिला को बचाने लिए नीचे उतरा। इस दौरान उसे काफी चोट लग चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी वह महिला को बचाने में सफल रहा। 

शेन राउंडी पेशे से मैकेनिक है। उनकी बहादुरी की वजह से मां और बच्चे की जान बच गई। अब हर तरफ शेन की बहादुरी की चर्चा हो रही है। रेस्क्यू के दौरान ओलिविया और उसकी बेटी को भी चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों की हालात स्थिर बताई गई है। 

उल्लेखनीय है कि यह हादसा मुल्नोमाह फॉल्स को देखने के दौरान हुआ। मुल्नोमाह फॉल्स को देखने के दौरान महिला का पैर पुल पर फिसल गया। उसके हाथ से फिसल कर बच्ची 18 फीट गहरे ठंडे पानी में गिर गई और वह खुद पेड़ पर अटक गई। इसे देख शेन राउंडी बिना सोचे समझे मां बेटी को बचाने के लिए कूद गया। पीड़ित परिवार ने मां-बच्चे को बचाने वाले युवक का धन्यवाद किया। इस घटना के बाद पोर्टलैंड का कृषि विभाग हरकत में आया और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की। झरने को देखने के लिए लोग दूर दूर से वहां आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.