‘अतरंगी रे’ में सब ‘अतरंगी’ सारा के दिल में थे अक्षय कुमार पर धनुष से हुई जबरिया शादी

Updated on 29-11-2021 08:10 PM

मुंबई फिल्म  ‘अतरंगी रेमें सब कुछअतरंगीहै  इसमें सारा के दिल में तो थे अक्षय कुमार पर उनकी शादी धनुष से जबरिया हो गई। दरअसल, अभिनेता अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष अभिनीतअतरंगी रेका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म में सारा अली खान रिंकू सूर्यवंशी नाम की लड़की का किरदार निभा रही है। जिसकी तमिल लड़के विशु से जबरिया शादी होती है।

विशु का किरदार धनुष निभा रहे हैं। धनुष फिल्म में विशु नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। सारा-धनुष दोनों के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। तीन मिनट आठ सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक मंडप से होती है, जिसमें कुछ लोग विशु को एक बोरे में पकड़कर लाते हैं और उनकी शादी रिंकू से जबरन कराई जाती है।

रिंकू यानी सारा की एंट्री कुछ लोगों के ऊपर बोतले फेंकने से होती है। वह इस जबरिया शादी के खिलाफ हैं और अपनी पसंद से शादी करना चाहती हैं। लेकिन धनुष से उनकी जबरन शादी होती है। ये दोनों की मर्जी के खिलाफ होती है। ट्रेलर में धनुष तमिल बोलते हुए भी नजर रहे हैं। इसमें धनुष और सारा की नोंकझोंक होते हुए दिखती है। अक्षय कुमार हमेशा के तरह अपनी दमदाकर अदाकारी दिखा रहे हैं।

 उनके कई अलग-अलग लुक देखने को मिले। इसके बाद एक सॉन्ग है, जो कि साउथ और उत्तर भारतीय फिल्मों के म्यूजिक का मिक्सअप लगता है। सारा और धनुष के बेहतरीन डांसिंग मूव्स देखने को मिल रहे हैं। जहां दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार बढ़ रहा है। लेकिन सारा का दिल अक्षय कुमार पर आया है। अक्षय फिल्म में सर्कस में काम करने वाले एक जादूगर का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय के कई अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं।

अतरंगी रेका पिक्चराइजेशन शानदार है। इसका म्यूजिक भी काफी प्यारा है। ट्रेलर के बैकग्राउंड में चलने वाला म्यूजिक भी आपकी दिल की धड़कन को बढ़ा देगा। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है। ट्रेलर में धनुष कारांझणावाला स्टाइल देखने को मिला है। अक्षय कुमारने ट्रेलर लॉन्च करने से पहले फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए थे। इन पोस्टर्स के जरिए अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट और सारा-धनुष के किरदार का खुलासा किया है। फिल्म 24 दिसबंर को डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज होगी। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो नए पोस्टर शेयर किए हैं। इनमें से एक पोस्टर में अक्षय, सारा अली खान और धनुष के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सारा और अक्षय के खुशी से झुमते नजर रहे हैं, जबकि धनुष एक डांसिंग मूव दिखा रहे हैं। वहीं, दूसरे पोस्टर में धनुष और सारा दूल्हा और दुल्हन के गेटअप में हैं। दोनों ने वरमाला पहनी हुई है और सोफे पर बैठे हुए हैं। सारा सोती हुई नजर रही हैं, जबकि धनुष खुश दिख रहे हैं।

पीछे उनका परिवार खड़ा है। अक्षय कुमार ने इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए लिखा, 'एक लव स्टोरी ज्यादा मैजिकल कुछ भी नहीं होता। इस स्टोरी के गवाह बनने के लिए तैयार रहे हैं। अतरंगी रे का ट्रेलर आज आएगा।' फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली सारा अली खान भी इन्हीं पोस्टर्स को शेयर करते हुए लिखा, 'उस प्यार का सेलिब्रेट करें, जो आपको खुद बनने देता है।' इसके साथ ही दिल वाले इमोजी अपने कैप्शन में शामिल किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.