बलूचिस्तान में विद्रोहियों के आगे पाक फौज के हौसले पस्त, इमरान ने दिया सेलरी बढ़ाने का चालच

Updated on 09-02-2022 06:31 PM

इस्लामाबाद बलूचिस्तान में विद्रोहियों के लगातार बढ़ते हमलों के आगे पाकिस्तानी सेना के हौसले पस्त हो चुके हैं। पाक सैनिकों में इतनी निराशा और डर पैदा हो गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी हौसला अफजाई के लिए सैलरी बढ़ाने की घोषणा करनी पड़ी है। पाकिस्तीनी सेना के हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चीन से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री इमरान खान सीधे बलूचिस्तान के नौशकी पहुंचे।

इस अवसर पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी उनके साथ मौजूद थे। पिछले हफ्ते नौशकी में हुए विद्रोहियों के हमले में फ्रंटियर कॉर्प्स के एक अधिकारी सहित चार सैनिकों की मौत हुई थी। इमरान खान ने नौशकी में फ्रंटियर कॉर्प्स और पाक रेंजर्स कर्मियों के वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने पाक सेना की शान में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी खूब तारीफ की। इमरान ने बलूचिस्तान में डरे हुए पाकिस्तानी सैनिकों को लोगों की जान बचाने वाला नायक तक करार दिया। उन्होंने डींगे हांकते हुए कहा कि मैं आज नौशकी में हूं ताकि पाक सेना के जवानों को यह संदेश दिया जा सके कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के प्रदर्शन की खूब तारीफ की। इमरान ने कहा पाक सैनिकों ने जिस तरह युद्ध लड़ा और चुनौतीपूर्ण समय में देश की रक्षा की वह बेजोड़ था। इमरान खान यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने यहां तक दावा किया कि दुनिया में कहीं भी और कोई भी सेना पाकिस्तान के सशस्त्र बलों की क्षमता की बराबरी नहीं कर सकती। इस दौरान इमरान ने कहा राष्ट्र अब आश्वस्त है कि पाकिस्तान में आतंकवाद नहीं पनप सकता। इमरान खान ने पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की सैलरी बढ़ाते हुए देश की कंगाली का रोना भी रोया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया वर्तमान में मुद्रास्फीति के तूफान से जूझ रही है। यहां तक कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित राष्ट्र, जिनके पास पाकिस्तान से अधिक संसाधन हैं, वे भी पिछले कई साल में सबसे अधिक मुद्रास्फीति देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि सैलरी पाने वाले लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं ताकि हम लोगों की सैलरी और बढ़ा सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.