कनाडा में लॉकडॉउन का विरोध कर रहे 20 हजार ट्रकों ने पीएम आवास को घेरा, भागे जस्टिन ट्रूडो

Updated on 30-01-2022 07:23 PM

ओटावा कनाडा की राजधानी ओटावा में उस समय विचित्र हालात हो गए जब यहां प्रधानमंत्री आवास को 50 हजार ट्रक चालकों ने अपने 20 हजार ट्रकों के साथ चारों तरफ से घेर लिया है। हालत यह हो गई है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार को गुप् स्थान पर छिपने के लिए भागना पड़ा है। ये ट्रक वाले देश में कोरोना वैक्सीन को अनिवार्य किए जाने और कोरोना लॉकडॉउन का विरोध कर रहे हैं।

इन ट्रक वालों ने अपने करीब 70 किमी लंबे काफिले को 'फ्रीडम कान्वॉइ' नाम दिया है। शनिवार को हजारों की तादाद में ओटावा में जमा हुए ट्रक वालों ने अमेरिका की सीमा को पार करने के लिए वैक्सीन को अनिवार्य बनाए जाने का विरोध किया है। इससे पहले कनाडाई पीएम ने एक विवादित बयान देते हुए ट्रक वालों को 'महत्व नहीं रखने वाले अल्पसंख्यक' करार दिया था। इससे भी ट्रक वाले बुरी तरह से भड़के हुए हैं। आलम यह है कि राजधानी ओटावा जाने वाले रास्ते पर 70 किमी तक बस ट्रक ही ट्रक दिखाई दे रहे हैं।

उधर, ट्रक चालकों को दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस् का भी साथ मिल गया है। मस् ने ट्वीट करके कहा, 'कनाडाई ट्रक चालकों का शासन' और अब इस आंदोलन की गूंज अमेरिका तक देखी जा रही है। ये ट्रक वाले कनाडा के झंडे को लहरा रहे हैं और 'आजादी' की मांग वाले झंडे लहरा रहे हैं। वे पीएम ट्रूडो के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

इस आंदोलन में ट्रक चालकों को हजारों अन् प्रदर्शनकारियों का भी साथ मिल रहा है जो कोरोना प्रतिबंधों से गुस्साए हुए हैं। सड़कों पर हजारों की तादाद में विशालकाय ट्रकों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं और ड्राइवर उनके हॉर्न लगातार बजाकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। वे संसद के पास पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के पीएम अपने परिवार के साथ घर छोड़कर एक सुरक्षित और गुप् स्थान पर भाग गए हैं। ज्यादातर प्रदर्शनकारियों के निशाने पर ट्रूडो ही हैं। पीएम ट्रूडो ने कहा है कि ट्रक वाले विज्ञान के विरोधी हैं और वे केवल खुद के लिए बल्कि कनाडा के अन् लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। कनाडा में अभी 82 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.