चीन में राष्ट्रपति शी ने जीरो कोविड पॉलिसी से नाराज हुए लोग

Updated on 05-05-2022 10:46 PM

बीजिंग चीन में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे सबसे पहले कोरोना से प्रभावित होने वाला चीन, महामारी से सबसे बाद में निकल पाएगा। कोरोना को कम करने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जीरो कोविड पॉलिसी लागू की है।

 ये पॉलिसी वैसे कोरोना के मामलों को कम करने के लिए थी, लेकिन अब ये चीनी नागरिकों पर क्रूरता का एक हथियार बन गई है। स्थिति ये हो गई है कि अब लोग कोरोना से नहीं, बल्कि लॉकडाउन से डर रहे हैं। पिछले कई हफ्तों से शंघाई लॉकडाउन में है। लोगों के पास खाने-पीने का सामान खत्म है, वहीं सरकार की ओर से उपलब्ध कराया खाना पर्याप्त नहीं है।

बीजिंग में शंघाई जैसा लॉकडाउन लगे, इसके लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग की जा रही है। गुआनझाओ में सिर्फ एक संदिग्ध मामला आने के बाद फ्लाइट बंद कर दी गई और 56 लाख लोगों की टेस्टिंग की गई। जिन इलाकों में लॉकडाउन है वहां सड़कों पर सफेद पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी देखने को मिल रहे हैं। लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें 'व्हाइट गार्ड्स' नाम दिया है।

लॉकडाउन के दौरान चीनी सरकार सर्विलांस के लिए रोबोटिक कुत्ते और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है, इसके खिलाफ भी लोगों में नाराजगी है। रोबोटिक कुत्ते और ड्रोन के जरिए वार्निंग दी जाती है कि लोग कहीं भी इकट्ठा हों, नहीं कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

इतना ही नहीं, चीनी सरकार जबरन लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज रही है। शंघाई के बिकाई इलाके में करीब 1000 लोगों को जबरन क्वारंटीन में भेज दिया गया है और उनके घरों को सैनेटाइज किया जा रहा है। शंघाई के एक व्यक्ति ने कहा कि हमें वायरस से ज्यादा उसके कारण लगने वाले लॉकडाउन से डर है।

 चीनी लोग सोशल मीडिया पर लॉकडाउन से जुड़े वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इनमें से कुछ सहीं हैं, तब कुछ की सच्चाई का पता नहीं, जिसके कारण अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं। लोग सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन को लेकर भी नाराजगी जता रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर फोटो डाल रहे हैं, जिसमें दो गाजर, एक कद्दू और दो भुट्टे हैं। ऐसा लग रहा है कि चीन अपने तानाशाही रवैए में खुद बंधता जा रहा है। महामारी के साथ-साथ, जीरो कोविड पॉलिसी, अप्रभावी टीके, खराब वैक्सीन और मौत के गलत आंकड़े भी सरकार की नाकामी दिखाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.