घर की सफाई में म‎हिला को मिला बेशकीमती हीरा

Updated on 30-10-2021 08:16 PM

लंदन ब्रिटेन में एक बुजुर्ग महिला घर की साफ-सफाई में जुटी हुई थी, तभी उसकी नज़र एक चमकीले पत्थर पर पड़ी। महिला इसे कूड़े में फेंकने ही वाली थी कि उसका मन बदल गया। जब वो इसे ऑक्शनर के पास लेकर गई तो इस पत्थर की कीमत जानकर सदमे में गई। महिला को इस बात का बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उसे जो चमकीला पत्थर मिला है, वो दरअसल 34 कैरेट का बेशकीमती हीरा है। घर से निकले बाकी कचरे के साथ ही महिला अगर इसे फेंक देती, तो उसके हाथ से 2 मिलियन पाउंड की रकम निकल जाती।

हालांकि महिला की किस्मत अच्छी थी और वो इसे फेंकने के बजाय ऑक्शनर के पास लेकर पहुंची। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये महिला नॉर्थंबरलैंड में रहती है और उसकी उम्र 70 साल है। महिला का कहना है कि उसे जितना याद है, उसके मुताबिक उसने हीरा कार बूथ सेल से ज्वैलरी के साथ ही खरीदा था। हालांकि उसे बिल्कुल भी नहीं पता था कि हीरा इतना ज्यादा कीमती है। शादी की ज्वैलरी के साथ हीरा भी घर के किसी कोने में पड़ा था। सफाई के दौरान जब महिला ने उसे देखा तो वो इसे ऑक्शनर के पास ले गई। ऑक्शनर ने भी बताया कि महिला बैग में इस हीरे के साथ कुछ और ज्वैलरी भी लाई थी, जिसे वो बेचना चाहती थी।

हीरे के छोड़कर बाकी गहनों की कीमत काफी कम थी। हीरे की जांच-पड़ताल के बाद पता चला है कि दरअसल क्यूबिक जिरकोनिया है, जो देखने में सिंथेटिक डायमंड जैसा लगता है। ऑक्शनर ने बताया कि उन्होंने भी टेस्टिंग से पहले हीरे को सामान्य ही समझा था, लेकिन टेस्ट के बाद पता चला कि ये हीरा 34 कैरेट से भी ज्यादा का है। ये काफी दुर्लभ हीरा निकला, जिसका महिला के पास पहुंचना सबकी समझ से परे है। महिला की पहचान गुप्त रखी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.