गुजरात में फिर पाटीदार के हाथों में सत्ता की कमान, भूपेन्द्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Updated on 13-09-2021 09:15 PM
अहमदाबाद । गुजरात में फिर एक बार सत्ता की कमान पाटीदार को सौंप दी गई है। अहमदाबाद के घाटलोडिया से विधायक भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गांधीनगर के राजभवन में आचार्य देवव्रत ने भूपेन्द्र पटेल को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केन्द्रीय पर्यवेक्षक नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश, गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील के अलावा पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों में प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के शिवराजसिंह चौहाण, कर्नाटक बसवराज बोमई, असम के हिमंत बिस्वा और हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर उपस्थित रहे। भूपेन्द्र पटेल गुजरात के पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो पाटीदार समाज से आते हैं। गुजरात पहले पाटीदार मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल थे। दूसरे बाबुभाई पटेल, तीसरे केशूभाई पटेल, चौथी और राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और पांचवे भूपेन्द्र पटेल जो पाटीदार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.