गुजरात में जहां PM मोदी को मिले थे रिकॉर्ड 8.45 लाख वोट, वहां जोशी Vs जोशी, किसे मिलेगा आशीष?

Updated on 23-01-2026 12:18 PM
अहमदाबाद: महाराष्ट्र के बाद जल्द ही गुजरात में महानगरपालिका चुनावों की घोषणा होगी। इन चुनावों को 2027 से पहले के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। गुजरात के वडोदरा की बात करें तो यह बीजेपी का दशकों से अभेद्य गढ़ बना हुआ है। 2014 में लोकसभा चुनावों में जब नरेंद्र मोदी पीएम कैंडिडेट थे तब वह वाराणसी के साथ वडोदरा से लड़े थे। उन्हें रिकॉर्ड 845,464 (72.75%) वोट हासिल हुए थे। इसके बाद उप चुनाव और फिर 2019 और 2024 में भी बीजेपी को 72.75 फीसदी से कुछ कम मत मिले लेकिन प्रतिशत 70 के ऊपर ही रहा। अब इसी वडोदरा के नगर निगम चुनावों में जोशी सरनेम वाले तीन ब्राह्मण नेताओं की अग्नि परीक्षा होगी। इसमें पहला नाम वडोदरा के सांसद हेमांग जोशी का है। वह हाल ही में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी बने हैं। दूसरा नाम कांग्रेस के बहुचर्चित जय जगह समूह के करीबी ऋत्विक जोशी का है।


केजरीवाल से मिले आशीष जोशी

बीजेपी शहर अध्यक्ष की कमान वैसे डॉ. जयप्रकाश सोनी के हाथों में हैं लेकिन वीएमसी की नगर प्राथमिक शिक्षण समिति से पहले सांसद और फिर गुजरात भाजयुमो के चीफ बने हेमांग जोशी की लोकप्रियता का टेस्ट इन चुनावों में होगा। कांग्रेस और बीजेपी के जहां जोशी सरनेम वाले नेता हैं। इस सब के बीच बीजेपी के टिकट पर जीते पार्षद आशीष जोशी के बागी तेवर बरकार हैं। उन्होंने हाल ही में अरविंद केजरीवाल के दौरे में उनसे मुलाकात की थी। वह हरनी बोट कांड के पीड़ित परिवारों के साथ केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से चर्चा छिड़ी है कि क्या आशीष जोशी आप की तरफ बढ़ रहे हैं। चर्चा यह भी कि प्रखर हिंदूवादी आशीष जोशी को आप बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो तीना पार्टियों में जोशी सरनेम वाले नेताओं के बीच घमासान तय है। हेमांग जोशी के सामने एक चुनौती यह भी है कि वह निगम चुनावों में आशीष जोशी को रोक पाएंगे, आशीष जोशी को बीजेपी ने हरणी बोट कांड के मुद्दे को उठाने और निगम कार्यक्रम में सीएम के विरोध के बाद पार्टी ने उन्हें निकाल दिया था।
केंद्र में आई 'ब्राह्मण' राजनीति
वडोदरा गुजरात का वह शहर है जहां से रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी सांसद रह चुकी हैं, लेकिन इन दिनों वडोदरा में ब्राह्मण राजनीति केंद्र में आ गई है। शहर में महाराष्ट्रियन लोगों की आबादी भी काफी ज्यादा है लेकिन हेमांग जोशी के उभार के बाद चर्चा यह है कि बीजेपी के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं का अब क्या होगा। इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक और पूर्व सांसद बालकृष्ण शुक्ल, पूर्व प्रदेश महामंत्री भार्गव भट्‌ट, डभोई विधायक शैलेश मेहता के नाम प्रमुख हैं। आशीष जोशी, हेमांग जोशी और ऋत्विक जोशी तीनों में एक चीज और कॉमन हैं। सभी ने वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई की है। हेमांग जोशी पाेरबंदर के रहने वाले हैं जबकि ऋत्विक जोशी और आशीष जोशी मूलरूप का जन्म वडोदरा में ही हुआ है। आशीष जोशी को राजनीति में लाने का श्रेय डभोई विधायक शैलेष मेहता सोट्टा को है। ब्राह्मण समाज में प्रभाव रखने वाले सोट्टा ने छात्र जीवन में राजनीति में कदम रखा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.