कई शहरों में पेट्रोल के दाम 120 के पार, राहुल गांधी बोले- जेबकतरों से सावधान

Updated on 02-11-2021 07:24 PM

नई दिल्ली देश इन दिनों पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान है। करीब-करीब हर दिन दाम बढ़ रहे हैं। देश के कुछ शहरों में तो पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 120 रुपए को पार कर गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से हमला किया है। उन्होंने कहा है, 'जेबकतरों से सावधान!' राहुल गांधी लगातार अपने ट्वीट और बयानों के जरिए केंद्र सरकार को घेरते रहते हैं।

 आज उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमत पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जेबकरतों से सावधान! अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस महीने के पहले दिन सोमवार को लगातार छठेवें दिन उबाल जारी रहा।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 109.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। अक्टूबर में 31 दिनों में से 24 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी थी और उस दौरान पेट्रोल 7.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो  गया था। आज को मिलाकर 25 दिनों में पेट्रोन 7.85 रुपये और डीजल 8.65 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

देश में झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में     अंतर समाप्त होने के करीब पहुंच गया है। आज की बढ़त के बाद प्रदेश की राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल के बीच मात्र तीन पैसे का अंतर बचा है। यदि कल फिर इनकी कीमतों में बढोतरी होगी तो डीजल पेट्रोल को पीछे छोड़ सकता है। अभी पेट्रोल 103.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.83 रुपये प्रति लीटर पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.