मेरठ में सास के सामने जीजा ने साले को गोली मारी, इलाके में बवाल, इसी साल टीना से की थी कोर्ट मैरिज

Updated on 06-12-2025 12:21 PM
मेरठ: वेस्टर्न रोड पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में जीजा ने सास के सामने ही साले की गोली मारकर हत्‍या कर दी। 23 वर्षीय एलएलबी छात्र केशव सोनकर की हत्‍या के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। शुक्रवार दोपहर परिजन और आक्रोशित भीड़ आरोपी अंश के फाजलपुर स्थित मकान पर टूट पड़ी। घर बंद मिला, लेकिन भीड़ ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, बाइकों में जमकर तोड़फोड़ की और उन्हें फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। भीड़ आरोपियों को भीड़ के हवाले करने की मांग करती रही
गुस्सा इतना भड़क गया कि पीड़ित परिवार ने वेस्टर्न रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह पहले अंश और उसके साथियों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी थी, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने आरोपियों पर रासुका लगाने और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। केशव की दादी लक्ष्मी ने रोते हुए कहा हमारे बच्चे के बदले चार आरोपियों का खून चाहिए। व्यापारी नेता जीतू नागपाल और शेंकी वर्मा मौके पर पहुंचे। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी अंश और उसके साथी आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद जाम खुल गया।


कैसे हुई वारदात

राधेश्याम सोनकर एमडीए में कार्यरत हैं। उनका बेटा केशव एलएलबी का छात्र था। जनवरी 2025 में राधेश्याम की बेटी टीना ने अंश से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके विरोध में राधेश्याम ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन माह पहले टीना को मायके वाले घर ले आए और अंश से उसका संपर्क टूट गया। इसी रंजिश में अंश ने तीन दिन पहले ही केशव को हत्या की धमकी दी थी। गुरुवार आधी रात करीब 12:30 बजे अंश ने फोन कर केशव को घर से बाहर बुलाया। केशव बाहर आया तो अंश और उसके साथी पहले से घात लगाए खड़े थे। पीछे से केशव की मां सोनू भी पहुंच गईं, लेकिन तभी अंश ने उनके सामने ही केशव के सीने में गोली दाग दी। अस्पताल ले जाते समय केशव ने दम तोड़ दिया।


अंश ने कबूला पिता को गाली दी, इसलिए गोली मारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अंश ने पुलिस को बताया कि टीना गर्भवती थी, लेकिन उसके परिजन उसे बहाने से घर ले आए और उसके बाद बच्चे को भी देखने नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। अंश ने कहा कि तीन दिन पहले उसके पिता ने एक महिला से टीना व बच्चे की कुशलक्षेम पूछी तो केशव ने घर आकर उसके पिता को गाली दी। इसी रंजिश में उसने हत्या कर दी।


आपराधिक इतिहास, इलाके में गैंग का सक्रिय सदस्य

परिजनों के अनुसार अंश का आपराधिक इतिहास है और वह रोहटा रोड के कुछ युवकों के साथ मिलकर गैंग चलाता है। तीन माह पहले वह तमंचा दिखाकर केशव को धमका चुका था, जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई न होने का दर्द शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में गुस्से के रूप में फूट पड़ा।

परीक्षा से कुछ घंटे पहले खत्म हुई जिंदगी

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को केशव की एलएलबी की परीक्षा थी। वह देर रात तक पढ़ाई कर रहा था। अगले दिन आगरा से रिश्ते के लिए लोग आने वाले थे, लेकिन फोन आया और कुछ ही मिनटों में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। शाम 4:15 बजे केशव का शव घर लाया गया और रो-रोकर परिवार ने अंतिम संस्कार किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.