पाकिस्‍तान में पीटीआई के पूर्व हिंदू सांसद माल्‍ही के पुश्‍तैनी घर पर चला बुलडोजर, इमरान का करीबी होने सजा!

Updated on 28-06-2023 07:49 PM
कराची: सिंध के उमरकोट में पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पूर्व सांसद और हिंदू नागरिक लाल चंद्र माल्‍ही के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है। माल्‍ही ने इस घटना का वीडियो ट्वीट किया है और इसकी जानकारी दी है। माल्‍ही, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं और इमरान ने भी वीडियो को रि-ट्वीट कर घटना की निंदा की है। माल्‍ही, सिंध क्षेत्र में पीटीआई के उपाध्‍यक्ष हैं। कुछ महीनों पहले ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय महासभा से इस्‍तीफा दे दिया था। वह पाकिस्‍तान की संसद में मानवाधिकार समिति के मुखिया रह चुके हैं। माल्‍ही के घर को गिराए जाने की खबरों की निंदा की जा रही है।


माल्‍ही बोले-पकिस्‍तान के कानून का मलबा

माल्‍ही ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह मलबा पाकिस्तान में कानून के शासन का है। इमरान खान की दुश्मनी से सरकार में खलबली मची हुई है। मैं एक शांतिपूर्ण कानून का पालन करने वाला पाकिस्तानी हिंदू नागरिक हूं। पुलिस और प्रशासन ने भारी मशीनों के साथ मिलकर उमरकोट (सिंध) में मेरे परिवार की आवासीय संपत्ति को बिना किसी कानूनी औचित्य के ध्वस्त कर दिया। मेरी गलती इमरान खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के साथ खड़ा होना है।' माल्‍ही का जो घर गिराया गया था, वह उनका पुश्‍तैनी मकान था। माल्‍ही पीटीआई के अल्‍पसंख्‍यक विंग के मुखिया भी हैं।

पार्टी के अल्‍पसंख्‍यक शाखा के मुखिया
पीटीआई ने भी माल्ही के घर को ध्वस्त किए जाने की कड़ी निंदा की है। पीटीआई महासचिव उमर अयूब खान ने कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्‍तान की फांसीवादी सरकार और भ्रष्‍ट सिंध सरकार को नागरिकों की संपत्तियों की परवाह नहीं है। वहीं इमरान खान ने भी वीडियो को शेयर किया है। उन्‍होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'मैं पीपीपी सरकार द्वारा उमरकोट में लाल मल्ही के पैतृक घर को ध्वस्त करने की कड़ी निंदा करता हूं। लाल माल्ही तहरीक-ए-इंसाफ की अल्पसंख्यक शाखा के अध्यक्ष हैं।'

'ऐसे तो नहीं होगा विकास'

इमरान के मुताबिक पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर करने के लिए अपनाई गई रणनीति ने न केवल सिर्फ लोकतंत्र को कमजोर किया है, बल्कि इससे देश और नागरिकों के बीच नागरिक समझौते को भी अपूरणीय क्षति हो रही है। उन्‍होंने सरकार से मांग की कि जो तरीके अपनाए जा रहे हैं उन पर एक बार गौर किया जाए। उन्‍होंने कहा कि नागरिकों को ज़ुल्म और फांसीवाद के तले कुचलकर और उनके बुनियादी अधिकारों को छीनकर न तो अच्छी सरकार संभव है और न ही विकास की कोई संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.