पाकिस्तान में सपने में ईशनिंदा करने वाली महिला की गला रेतकर हत्या

Updated on 31-03-2022 04:34 PM

पेशावर पाकिस्तान से ईशनिंदा हत्या का अनोखा मामला सामने आया है। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में तीन महिला शिक्षकों ने अपनी एक पूर्व सहयोगी की गला रेतकर हत्या कर दी। तीनों ने मृतका पर ईशनिंदा का आरोप लगाया। हैरानी की बात हैं, आरोप उन्होंने अपनी एक रिश्तेदार के सपने के आधार पर लगाया।

घटना मंगलवार सुबह की है, जिसके बाद पुलिस ने रिश्तेदार सहित तीनों को अरेस् कर लिया। हत्यारोपी महिलाओं ने बताया कि उनकी साथी ने सपने में ईशनिंदा की थी, इसकारण उन्होंने महिला को मार डाला।

हत्या जामिया इस्लामिया फलाहुल बिनात के बाहर तड़के हुई। पुलिस अपराध स्थल पर पहुंची,तब उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ है, उसका गला कटा हुआ है। आरोपी महिला शिक्षक क्रमश: 17, 21 और 24 वर्ष की हैं। उन्होंने 'धार्मिक मुद्दों पर मतभेद' और ईशनिंदा के आरोप में 21 वर्षीय पीड़िता की हत्या कर दी। मृतका जाने-माने धार्मिक विद्वान मौलाना तारिक जमील की अनुयायी थी, जिसे आरोपी महिलाएं नापसंद करती थीं। प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़िता पर हमले में धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय किशोरी रिश्तेदार ने 'एक सपना देखा' जिसमें उस पीड़िता द्वारा की गई कथित ईशनिंदा के बारे में पता चला और बाद में जान से मारने का आदेश दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान सपने के विवरण वाला रजिस्टर बरामद किया गया है। इसके बाद तीनों संदिग्धों को उनके रिश्तेदारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.