पाकिस्‍तान में लाइव टीवी शो पर जमकर चले लात घूंसे और गालियां, नवाज-इमरान समर्थकों ने एक-दूसरे को कूटा

Updated on 29-09-2023 12:57 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और इमरान खान के बीच किस हद तक दुश्‍मनी है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। अब उनकी इसी दुश्‍मनी की एक झलक लाइव टीवी पर भी नजर आने लगी है। एक लाइव टीवी कार्यक्रम के दौरान नवाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर अफनान उल्लाह खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़ी वकील शेर अफजल खान मारवात एक-दूसरे से भिड़ गए। इन दोनों की पिटाई के बाद पाकिस्‍तान के न्‍यूज चैनल्‍स एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। कई लोगों का कहना है कि पाकिस्‍तानी चैनल्‍स लगातार मारपीट का अड्डा बनते जा रहे हैं।

क्‍यों हुआ झगड़ा
सीनेटर अफनान उल्लाह खान और शेर अफजल खान मारवात एक चैनल पर चर्चा में शामिल हुए थे। एक राजनीतिक टॉक शो के दौरान, दोनों नेताओं के बीच एक मसले को लेकर मामला गर्म हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे को गालियां देने लगे और मारपीट करने लगे। इस पूरी घटना ने एंकर और चैनल को हैरान कर दिया तो वहीं दर्शक अपनी तरह से क्लिप को शेयर करके इसके मजे ले रहे हैं। दरअसल पॉपुलर टीवी होस्ट जावेद चौधरी के शो 'कल तक' के दौरान, पीएमएल-एन सीनेटर ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान पर कई संगीन आरोप लगाए। उन्‍होंने पूर्व पीएम पर गलत काम करने और सैन्य अधिकारियों के साथ बैकडोर बातचीत करने का आरोप लगाया।
जमकर दी गालियां

मारवात ने इन आरोपों का जवाब नहीं दिया बल्कि वह भड़क गए। अपनी सीट पर खड़े होकर उन्‍होंने खान के सिर पर एक जोरदार चांटा मारा। अचानक हुए हमले के बाद सीनेटर ने खुद को संभाला, खड़े हुए और फिर उन्‍होंने कैमरे से दूर मारवात को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उन्‍हें लात और घूंसे भी मारे। दोनों नेताओं को देखकर लग रहा था कि वो कोई बॉक्सिंग का मैच लड़ रहे हो। चैनल के क्रू और होस्‍ट ने दोनों को रोकने की कोशिशें भी कीं लेकिन असफल रहे। जब तक दोनों ने एक-दूसरे को कूट नहीं दिया तब तक अलग नहीं हुए। दोनों एक दूसरे को जमकर गालियां भी दे रहे थे।

यूजर्स बोले, ऐसे ही टॉक शो हों

लड़ाई के बाद सीनेटर अफनान ने एक्स (ट्विटर) पर अपनी दास्‍तां सुनाई। उन्‍होंने लिखा, 'मारवात ने कल टॉक शो में मुझ पर हमला किया, मैं अहिंसा में विश्वास करता हूं लेकिन मैं नवाज शरीफ का सिपाही हूं। मारवात पर जो चाल चली है वह सभी पीटीआई और खासकर इमरान खान के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। आकर देखें, उन्हें बड़ा काला चश्मा पहनना होगा।' इस बीच, वीडियो के आने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक ने कहा, 'टीवी पर टॉक शो हमेशा दक्षिण एशिया की पसंदीदा गाली के साथ खत्‍म होता है।' वहीं एम और यूजर ने लिखा, 'इसी तरह हर बहस होनी चाहिए, सीधा नतीजा मिलना चाहिए।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.