उल्‍टा चोर कोतवाल को डांटे कैलिफोर्निया में चोर की पिटाई करने वाले सिख युवक के खिलाफ मामला

Updated on 07-08-2023 02:09 PM
कैलिफोर्निया: आपने कहावत तो सुनी होगी 'उल्‍टा चोर कोतवाल को डांटे,' अमेरिका में कहावत को सच करने की कवायद शुरू हो गई है। यहां पर पिछले दिनों एक स्‍टोर में चोरी करने की कोशिशें करते चोर को सिख युवक ने जमकर डंडे से पीटा था। लोगों ने उस युवक की काफी तारीफ की और वीडियो को भी खूब शेयर किया। लेकिन अब यही पिटाई उस युवक के लिए मुसीबत में तब्‍दील होती नजर आ रही है। वीडियो बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया का था और पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। कैलिफोर्निया पुलिस के इस फैसले की आलोचना हो रही है और उसके रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पहले भी लूट चुका था स्‍टोर
वीडियो कैलिफोर्निया के स्‍टॉकटन में स्थित सिख-7 इलेवन स्‍टोर का था। स्टोर के सिख मालिक और स्टोर के एक कर्मचारी ने स्टोर को लूटने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति की डंडे पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो पास में मौजूद एक व्‍यक्ति ने बनाया था और फिर यह वायरल हो गया। पुलिस अब सिख 7-इलेवन कर्मचारियों की तरफ से उस चोर पर हुए हमले की जांच कर रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चोर स्‍टोर के मालिक को हथियार से डरा- धमका रहा था। बताया जा रहा है कि चोर ने पहले भी दो बार लूट की थी।
'अपराधियों का भविष्‍य'
स्‍टॉकटन पुलिस का कहना है कि उनके पास स्‍टोर से ही किसी का कॉल आया था और तब उन्‍होंने मामले की जांच का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद लोगों का कहना है कि स्टोर कर्मचारी भविष्य में अपना बचाव करने के बारे में भी दो बार सोचेंगे। साफ है कि आने वाले समय अपराधियों का है। जो क्लिप आई उसमें लुटेरे को बिलिंग काउंटर के पीछे चलते हुए देखा जा सकता है। वह सिगरेट, सिगार और बाकी चीजों खासतौर पर तंबाकू प्रॉडक्‍ट्स को डस्‍टबिन में डालते हुए नजर आता है।

चोर की हुई पिटाई
वीडियो बनाने वाले व्‍यक्ति ने स्‍टोर पर मौजूद कर्मियों से कहा, 'बस उसे जाने दो। ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप कर सकें। वो कुछ नहीं करेंगे जा रहे हैं।' चोर मना करने के बाद भी चोरी जारी रखता है और एक व्‍यक्ति उसे जमीन पर गिरा देता है। इतने में एक सिख व्यक्ति डंडा लेकर आता है और उसे पीटने लगता है। सिख व्यक्ति ने उसे इतना पीटा के वह दर्द से चिल्लाने लगता है और उसे छोड़ने की अपील करने लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.