पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान में बारिश से बुरा हाल, सड़कें और पुल बहे; हाईवे तक बंद

Updated on 27-07-2022 06:59 PM

पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में लगातार बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। पहली ही बारिश से कराची जैसे शहर डूब गए थे और कई लोगों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ तो फिर से कहर देखने को मिला है। सिंध और बलूचिस्तान में अकेले मंगलवार को ही 8 लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर पुल और सड़क भारी बारिश के चलते बह गए। सिंध के खैरापुर जिले में एक व्यक्ति और उसके दो नाबालिग बेटों की घर की छत गिरने से मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी औऱ दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कराची में भी लगातार तीसरे दिन इतनी बारिश हुई कि गलियां उफान पर हैं। कारें डूबी नजर आ रही हैं। मीरपुरखास, लरकाना, दादू जैसे तमाम कस्बों में पानी भर गया है। बलूचिस्तान के लास बेला जिले में बाढ़ के चलते गांवों में सैकड़ों लोग फंसे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। कराची और क्वेटा जैसे शहरों में बीते दो दिनों से सड़कों पर आवाजाही ठप है। इसकी वजह यह है कि हाईवे के ही बड़े हिस्से कई जगहों पर बारिश में बह गए हैं। पुल तक टूट गए हैं। ऐसे में लोगों का सड़कों पर निकलना जानलेवा हो सकता है। कुल तीन पुलों के टूटने से कई शहरों की कनेक्टिविटी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.