श्रीलंका में सावर्जनिक स्थलों पर मास्क लगाना फिर हुआ अनिवार्य

Updated on 22-04-2022 07:11 PM

कोलंबो महामारी कोविड के वायरस से बचाव के लिए पहली आवश्यकता मास्क है। श्रीलंका में कोरोना की फिर से बढ़ती रफ्तार को थामने के लिए सरकार ने खुले स्थानों पर मास्क लगाना एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया। इससे दो दिन पहले ही सरकार ने खुले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म कर दी थी, लेकिन बंद स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मास्क लगाना जरूरी था।

 स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. गुणावर्धना ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री चन्नी जयसुमना की ओर से सोमवार को घोषित की गई छूट को अस्थायी रूप से स्थगित किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में हो रही बड़ी सार्वजनिक सभाओं को ध्यान में रखते हुए, खुले स्थानों पर मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म करने वाली घोषणा पर अस्थायी रोक लगाई जाती है और पहले की तरह ही बाहर भी मास्क अनिवार्य होगा।

निर्देश गुरुवार मध्य रात्रि से प्रभावी हो जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री जयसुमना ने सोमवार को कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी नहीं होगा, हालांकि, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते समय और कार्यालयों जैसे बंद स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी रहेगा। श्रीलंका में कोविड के मामलों में कमी आई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 6.6 लाख दर्ज किए गए हैं और 16,497 लोगों की मौत हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.