चुनावी रैली में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी अपनी उपलब्धियों को बताया

Updated on 18-04-2022 09:41 PM

पेरिस फ्रांस में इन दिनों चुनावों की सरगर्मी चल रही है। चुनावों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मार्सिले में एक प्रमुख चुनावी में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी अपने शासनकाल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया, ताकि युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए आकर्षित किया जा सके।

फ्रांसीसी शहर मार्सिले में नागरिकों ने विशेष तौर से 10 अप्रैल को हुए पहले दौर के मतदान में मैक्रों के प्रतिद्वंदी वाम विचारधारावाले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जीन-ल्यूक मेलेनचॉन का समर्थन किया था। मार्सिले शहर के युवा मतदाता, मुख्य रूप से पिछले रविवार तक वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के मध्य में झूल रहे थे, वे विशेष रूप से जलवायु के मुद्दों से जुड़े हुए हैं। यह एक ऐसा विषय है जिससे मैक्रों ने अपने भाषण के जरिए लोगों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘मैं उस चिंता को सुनता हूं जो हमारे बहुत से युवा लोगों में मौजूद है। मैं युवाओं, किशोरों को देखता हूं, जो हमारे ग्रह के भविष्य को लेकर भयभीत हैं।फ्रांस में 24 अप्रैल को दूसरे दौर का मतदान होना है जिसमें मैक्रों का मुकाबला दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन से होने वाला है। जबकि मेलेनचॉन सहित 10 अन्य उम्मीदवार पहले दौर के मतदान में बाहर हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.