नए साल में बीजेपी-जदयू में अनबन, नीतीश की पार्टी के नेता बोले- सम्राट से नहीं संभल रहा गृह विभाग

Updated on 01-01-2026 12:58 PM
बेगूसराय: बिहार में अपराध के मुद्दे पर अब बीजेपी और जदयू के बीच अनबन दिखने लगी है। जदयू नेता ने तो सीधे गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी पर ही बड़ा आरोप जड़ दिया है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि सम्राट चौधरी से होम डिपार्टमेंट संभल ही नहीं पा रहा। दरअसल 20 साल में पहली बार नीतीश ने गृह विभाग अपने पास न रख कर बीजेपी को दे दिया था, और बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इसकी जिम्मेदारी दी है।


एक मर्डर और उबले जदयू नेता

सवाल ये कि आखिर इस अनबन की वजह क्या है? क्यों जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव राणा सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं। इसकी जड़ों में है बेगूसराय जिले का एक कांड। गौरव राणा भी बेगूसराय के ही हैं। दरअसल बेगूसराय में 23 दिसंबर की रात एक मोबाइल दुकानदार को अगवा कर लिया गया। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास गांव निवासी मोबाइल दुकानदार सुमित कुमार का अपहरण दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर कर लिया था। अपहरण की जानकारी तब मिली जब पुलिस परिजनों की शिकायत पर सीसीटीवी की जांच की। तब सुमित की किडनैपिंग का पता चला।

किडनैप कर उतारा गया मौत के घाट

इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश करते हुए 26 दिसंबर को कार का पता लगा लिया और उसे चला रहे शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि सुमित का अपहरण करने के बाद उसी रात चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पुल पर उसकी हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया था। उस दिन से पुलिस लगातार सुमित की शव की तलाश कर रही थी, 30 दिसंबर को पुलिस ने सुमित की लाश बसही गांव के पास गंडक नदी किनारे से ढूंढ निकाली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.