दूसरी पारी में लंच तक ही आधी भारतीय टीम पेवेलिन लौटी , 84/5

Updated on 28-11-2021 08:52 PM

कानपुर भारतीय क्रिकेट टीम ने मेहमान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 82 रन बना लिए थे। श्रेयस अय्यर नाबाद 18 और आर अश्विन 20 रनों पर खेल रहे थे। दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरे ही ओवर में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल भी 17 रन ही बना पाये। चेतेश्वर पुजारा 22 और कप्तान आजिंग्य रहाणे 4 रन बनाकर आउट हुए।
 
 रहाणे पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी नाकाम रहे। इससे पहले भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन कीवी टीम को पहली पारी में 296 रनों पर समेट कर पहली पारी के आधार पर 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 345 रन बनाये थे। भारत की ओर से स्पिनर अक्षर पटेल ने पांच विकेट लिए। अक्षर ने दूसरे सत्र में अच्छी गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को दबाव में ला दिया था। उन्होंने आखिरी सत्र में भी दो विकेट लिये। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मेहमान टीम के कप्तान केन विलियमसन को शुरुआत में ही आउट कर दिया था।

अक्षर पटेल ने 34 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने दूसरे सत्र में 13 रन के भीतर रॉस टेलर , हेनरी निकोल्स और टॉम लाथम को पवेलियन भेजा। आखिरी सत्र में उन्होंने टॉम ब्लंडेल और टिम साउदी को आउट किया। बोल्ड किया। वहीं अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने 42.3 ओवर में 82 रन देकर तीन विकेट लिये। रविंद्र जडेजा ने रचिन रविंद्र 13 को आउट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.