तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट धोया, फखर जमां का शतक हुआ बेकार, 2-1 से जीता सीरीज

Updated on 14-01-2023 06:50 PM
कराची: कप्तान केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स की अर्धशकीय पारी से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीसरे और अंतिम वनडे में 2 विकेट से धो डाला। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां की शतकीय पारी के बावजूद 50 ओवर में 9 विकेट पर 280 रन ही बना सकी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन बनाकर मैच और सीरीज दोनों जीत लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। फिन एलन सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए और 43 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लग गया। हालांकि तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे केन विलियमसन ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर पारी को संभाला न्यूजीलैंड के स्कोर के 100 रनों के पार पहुंचाया। इस बीच दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
    कॉन्वे मैच में 65 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान केन विलियमसन 68 गेंद में 53 रनों के बाद अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान को वापसी का एक मौका मिल गया था लेकिन कीवी बल्लेबाजों के बीच छोटी-छोटी साझेदारियों पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेरते चले गए।
    इस बीच ग्लेन फिलिप्स ने अपने पैर जमा लिए। लगातार गिर रहे विकेट के बीच ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना जारी रखा और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 42 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार बेहतरीन छक्के भी लगाए। इस तरह फिलिप्स ने अंतिम ओवरों में बिना किसी जोखिम को टीम को जीत दिला दी।

    फखर जमां शतक हुआ बेकार

    इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज बल्लेबाज फकर जमां ने 122 गेंद में 101 रनों की पारी खेली लेकिन टॉप ऑर्डर में शान मसूद और कप्तान बाबर आजम ने टीम को निराश किया। हालांकि मोहम्मद रिजवान ने एक फिर से सफेद गेंद में अपने फॉर्म को साबित करते हुए 74 गेंद में 77 रनों की पारी खेली। रिजवान ने अपनी इस पारी में 6 चौके लगाए।

    इसके अलावा आगा सलमान ने 45 रनों की पारी खेली जबकि हारिस सोहेल ने 22 रनों का योगदान। इन दोनों के बाद और कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तान के दहाई का आंकड़ा पार नहीं सका। इस कारण टीम 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.