अमेरिका में ऐमजॉन और फेडएक्स के सामान से भरी ट्रेन में दिनदहाड़े हुई लूटपाट

Updated on 27-01-2022 07:32 PM

लॉस एंजेलिस अमेरिका की लॉस एंजेलिस सिटी में  ऐमजॉन और फेडएक् के सामान से भरी ट्रेन में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना ने सनसनी फैला दी थीं। अब पुलिस ने खुलासा किया है कि इस लूट के दौरान दर्जनों की संख्या में बंदूकों को चोर अपने साथ उठा ले गए हैं।

इस खुलासे के बाद अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर में हिंसा का खतरा काफी बढ़ गया है। शहर के शीर्ष पुलिस अधिकारी माइकल मूर ने अब कहा है कि लुटेरे केवल ऐमजॉन के पैकेट अपने साथ ले गए हैं, बल्कि उससे ज्यादा बहुत सारी अन् चीजें उठा ले गए हैं। मूर ने कहा, 'लोग इन कंटेनरों को तोड़ रहे थे और हथियारों को चुरा रहे थे। बड़ी संख्या में हथियार उठा ले गए।' उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत चिंता का सबब है। इससे शहर में और ज्यादा हिंसा भड़क सकती है।'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लुटेरों ने कई बड़े रिटेलरों को निशाना बनाया। इसे यूपीएस और फेडएक् के जरिए भेजा गया था। चोरों ने तब तक ट्रेन का इंतजार किया जब तक कि वे ट्रैक पर रुक नहीं गईं। उन्होंने बोल् कटर की मदद से लॉक को तोड़ दिया। पुलिस ने अब बताया है कि चोरों ने बंदूकों को लूट लिया। अमेरिका में ऑनलाइन हथियार खरीदा जा सकता है लेकिन कानूनन उसे सीधे ग्राहकों को नहीं दिया जा सकता है।

 इसके बदले में लाइसेंस डीलर को हथियार भेजे जाते हैं, वहां से ग्राहक इसे ले लेते हैं। अमेरिका में दिसंबर 2020 के बाद से रेल ऑपरेटर यूनियन पैसिफिक के मुताबिक लॉस एंजेलिस काउंटी में ट्रेनों में चोरी में 160 फीसदी का इजाफा हुआ है। ट्रेन ऑपरेटर ने कहा, 'अक्टूबर 2021 में अकेले चोरी में 356 फीसदी का इजाफा हुआ है।' क्रिसमस के दौरान यह चोरी और बढ़ गई जब सामानों को भेजा जाना काफी बढ़ जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.