अमेरिकी राज्य केंटकी में मास्क लगाने पर फैसला लेने का अधिकार स्कूल बोर्डों को दिया

Updated on 11-09-2021 05:47 PM
वाशिंगटन । अमेरिकी राज्य केंटकी के जन प्रतिनिधियों ने राज्य के स्कूलों में मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म करने के लिए मतदान कर मास्क लगाने पर फैसला लेने का अधिकार स्थानीय स्कूल बोर्डों को दे दिया। राज्य विधायिका के विशेष सत्र में निर्णय राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद अस्पतालों में बिस्तरों की घटती संख्या के बीच हुआ है। विधायिका में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों का बहुमत है, जिन्होंने वायरस की वजह से स्कूलों के बंद होने के कारण शिक्षा नीतियां तय की हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर ने महामारी पर चर्चा करने के लिए विशेष सत्र बुलाया था जिसके तीसरे दिन मास्क लगाने के प्रावधानों को लेकर भावनात्मक चर्चा छिड़ गई।
गवर्नर ने विधेयक के, स्कूलों और बाल देखभाल केंद्रों में मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म करने वाले हिस्से को रोक दिया। मगर रिपब्लिकन पार्टी की बहुमत वाली विधायिका ने गवर्नर की कार्रवाई को रद्द करने के अपने प्रयास तेज कर दिए। गर्वनर ने कहा कि मास्क कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। गवर्नर ने पहले राज्य भर में मास्क अनिवार्य करने के लिए आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा है कि उनके उठाए गए कदमों से लोगों की जिंदगियां बची हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने अत्याधिक प्रतिबंध लगाने पर उनकी आलोचना की है।
यह विशेष सत्र उस समय में बुलाया गया है जब केंटकी के अस्पताल संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से दबाव में हैं। बेशियर ने आगाह किया है कि राज्य भर में आईसीयू के सिर्फ 90 बिस्तर बचे हैं। उन्होंने कहा कि केंटकी के अस्पतालों में कर्मियों की कमी है। स्कूल से संबंधित विधेयक राज्य के स्कूल बोर्ड की इस आवश्यकता को समाप्त कर देगा कि के-12 स्कूलों में हर कोई मास्क लगाएगा। यह विधेयक देखभाल केंद्रों में मास्क लगाने की अनिवार्यता को भी खत्म कर देगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.