रेसलर्स Vs WFI विवाद में विनेश का सिस्टम पर तंज बोलीं- किसी खिलाड़ी के मरने पर रोने का इंतजार करना

Updated on 23-12-2023 01:44 PM

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह खेमे की जीत और उसके बाद साक्षी मलिक के रेसलिंग से संन्यास एवं बजरंग पूनिया के पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने के बीच महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की। मौजूदा सिस्टम पर तंज कसते हुए विनेश ने लिखा- 'किसी खिलाड़ी के मरने पर रोने का इंतजार करना अभी। आपका नया भारत देश मुबारक हो महिलाओं के सम्मान में।'

इससे पहले WFI के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर मशहूर कवि शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी कविता 'वरदान मांगूंगा नहीं' पढ़ रहे हैं।

इसी साल दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों में बजरंग और साक्षी मलिक के साथ विनेश फोगाट भी शामिल थी। उन्होंने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड लौटाया
बीते कल बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए चिट्‌ठी लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था। बजरंग पूनिया ने लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है।

इस चिट्‌ठी में बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत का विरोध जताया है। बजरंग अवॉर्ड लौटाने प्रधानमंत्री आवास पर गए थे, लेकिन अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली तो उन्होंने अवॉर्ड वहीं फुटपाथ पर रख दिया।

2 दिन पहले साक्षी ने छोड़ी थी कुश्ती
2 दिन पहले यानी गुरुवार शाम को संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी मलिक भावुक हो गईं और कुश्ती त्यागने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए और वहां से उठकर चली गईं।

रेसलर बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटाया:PM के घर के बाहर फुटपाथ पर रखा अवॉर्ड; कहा- अब इस सम्मान के बोझ तले नहीं जी सकते

रेसलर बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए चिट्‌ठी लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। बजरंग पूनिया ने लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है

ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ी: जूते निकालकर टेबल पर रखे, कहा- नया अध्यक्ष बृजभूषण का पार्टनर, अब न्याय की उम्मीद नहीं

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले रेसलर नाखुश हैं। दिल्ली में गुरुवार शाम को रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान साक्षी मलिक भावुक हो गईं और कुश्ती त्यागने का ऐलान कर दिया 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.