टोक्यो में सनकी ने 17 लोगों को चाकू से किया घायल, फिर ट्रेन में लगा दी आग

Updated on 01-11-2021 08:43 PM

टोक्यो टोक्यो में रविवार को यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति ने कई लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया और इसके बाद ट्रेन में आग लगा दी। टोक्यो अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटना में घायल लोगों में तीन की हालत नाजुक है। 20 वर्षीय हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। टोक्यो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना कोकुरयो स्टेशन के निकट केइयो ट्रेन में हुई। हमलावर की मंशा का तत्काल पता नहीं चल पाया है। टेलीविजन फुटेज में कई अग्निशामक, पुलिस अधिकारी और पैरामेडिकलकर्मी यात्रियों को बचाते हुए दिख रहे हैं, कई यात्री ट्रेन की खिड़कियों से कूद कर भागते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में, एक और डिब्बे से यात्री भागते हुए दिख रहे हैं, जहां आग की लपटें उठ रही थीं।

एनएचके ने कहा कि संदिग्ध ने यात्रियों को चाकू मारने के बाद तेल जैसा तरल पदार्थ डाला और आग लगा दी। वीडियो बनाने वाले शुनसुके किमुरा ने एनएचके को बताया कि उन्होंने यात्रियों को भागते हुए देखा और जब उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या हुआ है, तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और धुआं उठता देखा। टोक्यो में ट्रेन के अंदर चाकू से हमले की दो महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले अगस्त में टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 वर्षीय व्यक्ति ने टोक्यो में एक यात्री ट्रेन में 10 लोगों को चाकू मार दिया था। संदिग्ध ने बाद में पुलिस को बताया था कि वह खुश दिख रही एक महिला पर हमला करना चाहता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.