यूपी में भाजपा अब विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे बनाएगी चुनावी माहौल

Updated on 05-09-2021 06:40 PM
लखनऊ ।  भाजपा सम्मेलनों और बैठकों के जरिए प्रदेश में चुनावी रणनीति और माहौल बनाने में जुट गई है। पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर किए जाने वाले प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत रविवार से हो रही है। जबकि भाजपा के विभिन्न मोर्चों की क्षेत्रीय और प्रदेश कार्यसमितियों का सिलसिला भी चल रहा है। भाजपा द्वारा प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन 05 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। रविवार को प्रदेश के 18 महानगरों में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज, प्रदेश भाजपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कानपुर और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल राजधानी लखनऊ में आयोजित किये जा रहे सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि 06 से 20 सितंबर के बीच प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में यह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक छह सितंबर को इंदिरा गांधी शांति प्रतिष्ठान में होनी है। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे। इससे पूर्व रविवार को मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय पर होगी। भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक 11 व 12 सितंबर को चित्रकूट में होगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मोर्चा का प्रभार देख रहे प्रकाश पाल ने कहा कि इस कार्यसमिति के जरिए मोर्चा राजनीतिक खरपतवार के रूप में किसानों को भ्रमित करने वाले विरोधी दलों के सफाए का संकल्प लेगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में पार्टी के तमाम प्रमुख नेता भाग लेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.