रोहित की पलटन या धोनी के धुरंदर में से किसके हक में रहेगी पिच? जानें क्या बारिश के चलते धुलेगा मैच?

Updated on 08-04-2023 08:07 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला 8 अप्रैल शनिवार को खेला जाएगा। मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम करेगा। मुंबई और चेन्नई की राइवलरी आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी है। फैंस का उत्साह इस मैच को लेकर चरम पर होता है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करने में पूरी जान झोंक देती हैं। इसी के साथ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की राइवलरी को 'एल क्लासिको' भी कहा जाता है। दर्शकों को दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं इस महामुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के हक में रहती है। अच्छा उछाल होने की वजह से वानखेड़े में गेंद बल्ले पर सही तरह से आती है, जिसके चलते बल्लेबाज जमकर रन बटोरता है। ऐसे में मुंबई में अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिलते हैं। मुंबई और चेन्नई के बीच भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। गेंदबाजों के लिए यह पिच ज्यादा मददगार नहीं होती। लाल मिट्टी की यह पिच फिर भी स्पिनर्स के लिए अच्छी रहती है। छोटा मैदान होने की वजह से यहां चौके छक्के भी अधिक लगते हैं। ड्यू के कारण जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
वेदर रिपोर्ट
मुंबई के अगर मौसम की बात करें तो, 8 अप्रैल शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री। इसी के साथ ह्यूमिडिटी 43 प्रतिशत होगी। जबकि हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसके अलावा बात करें बारिश की तो, शनिवार को मुंबई में बारिश के आसार बिल्कुल नहीं है। बहरहाल, ऐसे में उम्मीद है कि बारिश के चलते मैच में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.