राम वनगमन पथ मार्ग पर महासमुंद के ग्राम पीढ़ी में निर्मित उपवन का किया गया लोकार्पण

Updated on 04-10-2021 07:23 PM

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर रामवनगमन पथ से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों को  पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। भगवान राम जिन जगहांे से गुजरे थे उनमें से एक महासमुंद जिले के विकासखंड के ग्राम पीढ़ी में 08 लाख 62 हजार रूपए की लागत से उपवन निर्माण किया गया जिसका लोकार्पण महात्मा गांधी के जंयती के अवसर पर 02 अक्टूबर को किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं महासमुंद के विधायक श्री विनोद चंद्राकर वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। 


इस दौरान अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान राम युगों-युगों से हमारे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अनेक देशों में जन आस्था के केन्द्र में रहें हैं। उन्हें भगवान के अवतार, धरती पर जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम, एक आदर्श राजा के रूप मंे जाना जाता है। भगवान राम की महिमा सर्व लोकव्यापी और समस्त सीमाओं के ऊपर है। भगवान राम का 14 वर्ष के वनवास काल में अधिकांश समय छत्तीसगढ़ मंे ही व्यतीत हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिन क्षेत्रों से भगवान राम गुजरे थे। ऐसे क्षेत्रों को राम वन गमन परिपथ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।


इसे ध्यान में रखकर राम वन गमन पथ के ग्राम पीढ़ी में 08 लाख 62 हजार की लागत से उपवन का निर्माण किया गया है। इस दौरान स्कूली बच्चों को निबंध, रंगोली, वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला आदि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् एनीमिक बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं तथा कुपोषित बच्चों को गरम भोजन अतिथियों द्वारा परोसा गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत महासमुंद के अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू ने की। जिला पंचायत सदस्य श्री अरूण चंद्राकर, जनपद सदस्य श्री राजेश साहू, स्काऊट गाईड के अध्यक्ष श्री दाऊलाल चंद्राकर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री सेवन लाल चंद्राकर, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाश छिकारा, सरपंच ग्राम पंचायत श्रीमती दुलारी चंद्राकर, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन इस अवसर पर मौजूद थे।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.