बढ़ता भ्रष्टाचार और यौन अपराध मुस्लिम समाज के सामने दो मुख्य समस्याएं : इमरान

Updated on 04-01-2022 08:03 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा है कि बढ़ता भ्रष्टाचार और यौन अपराध मुस्लिम जगत के समक्ष दो मुख्य समस्याएं हैं। इमरान ने दुनिया के शीर्ष मुस्लिम विद्वानों के साथ 'रियासत--मदीना: इस्लाम, समाज और नैतिक पुनरुत्थान' विषय पर एक परिचर्चा के दौरान यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन हाल में गठित नेशनल रहमतुल-लिल-आलमीन अथॉरिटी (एनआरएए) ने किया। पाक पीएम इमरान खान ने पिछले वर्ष अक्टूबर में एनआरएए का गठन यह शोध करने के लिए किया था कि पैगंबर के जीवन से सबक को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए।

विद्वानों ने इस बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए कि कैसे युवाओं को उनकी आस्था और धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों पर सोशल मीडिया के आक्रमण से बचाया जा सकता है। इमरान ने परोक्ष तौर पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाज में दो तरह के अपराध होते हैं, एक भ्रष्टाचार और दूसरा यौन अपराध। हमारे समाज में यौन अपराध तेजी से बढ़े हैं, यानी बलात्कार और बाल यौन उत्पीड़न तथा इस तरह की केवल एक प्रतिशत घटनाएं ही दर्ज हो पाती हैं।

उन्होंने कहा मेरा मानना है कि समाज को अन्य 99 प्रतिशत (अपराधों) से लड़ना होगा। भ्रष्टाचार के मामले में भी ऐसा ही है, समाज को भ्रष्टाचार को अस्वीकार्य बनाना होगा। दुर्भाग्य से, जब आपके पास ऐसा नेतृत्व होता है, जो समय के साथ भ्रष्ट हो जाता है, तो वे भ्रष्टाचार को स्वीकार्य बना देते हैं। शरीफ (72) नवंबर 2019 से लंदन में हैं, जब लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी।

तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर को 6 जुलाई, 2018 को एवेनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था। शरीफ को दिसंबर 2018 में अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में भी सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, उन्हें दोनों ही मामलों में जमानत मिल गई और इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत भी दे दी गई।

मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान भविष्य में भी प्रसिद्ध विद्वानों के साथ इसी तरह की परिचर्चा करते रहेंगे। उन्होंने मुस्लिम युवाओं को इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लीलता और अश्लील सामग्री से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्वानों ने आधुनिकता के नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला करने के लिए मुस्लिम देशों द्वारा कुछ सामूहिक प्रयासों का सुझाव दिया।

जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इस्लामी अध्ययन के प्रो डॉ सैय्यद हुसैन नासिर ने कहा आज, दुनिया युवाओं के लिए एक अधिक अनिश्चित और खतरनाक जगह है। उन्होंने इस्लाम के बारे में नकारात्मक लहजे में बात करने वाले पश्चिमी तत्वों की निंदा की और कहा कि यह धर्म पर हमला करने के समान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.