IND vs AUS: रोहित शर्मा ने नहीं की थी इसकी उम्मीद

Updated on 24-09-2022 05:55 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई। नागपुर में रोहित के बल्ले से 4 चौकों और 4 छक्के निकले जिसकी मदद से उन्होंने 20 गेंदों पर 46 रनों की नाबाद पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रोहित ने मैच के बाद कहा कि वह भी वास्तव में हैरान थे क्योंकि उन्होंने इस तरह की हिटिंग की उम्मीद नहीं की थी। रोहित ने हेजलुड के पहले ही ओवर में दो छक्के लगाकर धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज किया था। बता दें, बारिश से बाधित यह मुकाबला 8-8 ओवर का खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 91 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम इंडिया ने 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा 'वास्तव में मैं भी काफी हैरान था, इस तरह हिट करने की उम्मीद नहीं थी, खुशी है कि मैं ऐसा कर पाया। पिछले आठ नौ महीनों से मैं ऐसा ही खेल रहा हूं। कुछ अलग नहीं कर रहा था।'

रोहित शर्मा ने इसके अलावा अक्षर पटेल की गेंदबाजी की भी जमकर तारीफ की। रोहित ने कहा कि बाएं हाथ का यह गेंदबाज प्वारप्ले में गेंदबाजी कर उन्हें अन्य गेंदबाजों का इस्तेमाल करने की स्वतंत्रता देता है। अक्षर ने दो ओवर के कोटे में 13 रन खर्च कर दो बड़े विकेट चटकाए थे। 

भारतीय कप्तान ने कहा 'अक्षर मैच के किसी भी चरण में गेंदबाजी कर सकता है, इससे वह मुझे अन्य गेंदबाजों को अलग-अलग परिस्थितियों में भी इस्तेमाल करने का मौका देता है। अगर वह पावरप्ले में गेंदबाजी करता है तो हम बीच के ओवरों में तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं अक्षर की बल्लेबाजी भी देखना चाहता हूं।'

अक्षर के अलावा इस मैच में हर भारतीय गेंदबाज ने 10 या उससे अधिक की इकॉन्मी से रन लुटाए, वहीं हर्षल पटेल ने तो दो ओवर में 32 रन खर्च किए। हालांकि मैच के बाद रोहित हर्षल के सपोर्ट में उतरे और कहा कि इंजरी के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। रोहित ने कहा ' गेंदबाजों के पास गेंदबाजी करने के लिए कुछ था और हमने अच्छी गेंदबाजी की। बाद में ओस आने लगी, इसलिए हमने हर्षल की ओर से कुछ फुल टॉस देखी। कुछ महीनों के बाद चोट के बाद वापसी करना मुश्किल हो सकता है। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा कि उन्होंने कैसी गेंदबाजी की।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.