विमेंस एशिया कप में आज IND Vs NEP:पहली बार होगा दोनों टीमों का सामना

Updated on 23-07-2024 05:41 PM

विमेंस एशिया कप के 10वें मैच में मंगलवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम का सामना नेपाल से होगा। दोनों टीमें विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार भिड़ेंगी।

भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले मैच में अपने सबसे बड़े राइवल पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में UAE को 78 रन से करारी शिकस्त दी थी। दूसरी ओर, नेपाल ने अपने पहले मैच में UAE को हराया और दूसरे में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी।

टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
रंगिरी दांबुला स्टेडियम श्रीलंका​ में होने वाले ​​एशिया कप के सभी मैच यही खेले जाएंगे। यहां अब तक 10 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 6 मैच जीता है। दोनों ही टीम के कप्तान टॉस जीतकर बॉलिंग लेना चाहेंगे।

वेदर रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन
भारतीय विमेंस टीम अभी फॉर्म में हैं। पहले मैच में उसने पाकिस्तान को और दूसरे में UAE को हराया था और हाल ही में साउथ अफ्रीका से सीरीज जीती थी। इस मैच में भारत के जीतने के चांस 90% है। दांबुला में कल के दिन बारिश होने का कोई चांस नहीं है।

2018 में मिला नेपाल विमेंस टीम को टी-20 स्टेटस
इससे पहले, 2016 एशिया कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था, लेकिन उस मैच में नेपाल विमेंस टीम को इंटरनेशनल का दर्जा नहीं दिया गया था। ICC ने 2018 में टी-20 खेलने वाली सभी विमेंस टीम को इंटरनेशनल टी-20 का स्टेटस दे दिया।

जिसके बाद नेपाल विमेंस टीम को भी टी-20 का स्टेटस मिला। टीम ने 12 जनवरी 2019 को चीन के खिलाफ अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। इस कारण 2018 से पहले हुए उनके किसी भी टी-20 मैच को इंटरनेशनल मैच में नहीं गिना जाता। जिसमें 2016 एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच भी शामिल है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, राधा यादव और तनुजा कंवर ।

नेपाल : इंदु बर्मा (कप्तान), समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, रूबीना छेत्री, पूजा महतो, काजल श्रेष्ठा (विकेटकीपर), रोमा थापा, बिंदु रावल, कबिता जोशी और कृतिका मरासिनी।

विमेंस एशिया कप की विजेता
विमेंस एशिया कप की शुरुआत 2004 से हुई थी। जब भारत ने इसे जीता था। अब तक 8 बार विमेंस एशिया कप हो चुका हैं। जिसमें भारत ने 7 बार इस टूर्नामेंट को जीता है वहीं बांग्लादेश ने 1 बार एशिया कप जीता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.