भारत ने हासिल किया एक और मुकाम

Updated on 29-09-2021 07:03 PM

नई दिल्ली भारत में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान ने मंगलवार को एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। अब भारत के हर चार में से एक लाभार्थी यानी 24.8 फीसदी लोगों का कोरोना टीकाकरण पूरा हो चुका है यानी दोनों डोज लग चुकी है। वहीं, 43.5 फीसदी लोगों को वैक्सीन की कम-से-कम एक डोज मिल चुकी है। भारत ने यह मुकाम ऐसे समय में हासिल किया है जब देश में कोरोना के एक्टिव केस बीते छह महीने से भी ज्यादा समय के बाद 3 लाख से नीचे गए हैं। मंगलवार शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 64.25 करोड़ लोगों को कोरोना टीके की 87.62 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। अब चीन के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा लोगों को कोविड टीके की एक डोज लग चुकी है। इनमें से 23 करोड़ 36 लाख लोगों को कोरोना टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं, जबकि बाकी 44 करोड़ 89 लाख लोगों को टीके की कम से कम एक डोज लग गई है। इसका अर्थ है कि देश की 18 साल से ज्यादा उम्र की 24.8 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा हो गया है। यह आंकड़ा बुधवार को 25 प्रतिशत के पार चला जाएगा।

 दूसरी तरफ भारत के सात बड़े राज्य टीकाकरण में अभी भी राष्ट्रीय औसत से पीछे हैं। उत्तर प्रदेश में दोनों खुराकों का औसत सबसे कम 13.6 फीसदी है, बिहार में 14.5 प्रतिशत व्यस्कों का टीकाकरण पूरा हुआ है और झारखंड में 16.2 फीसदी व्यस्कों को टीके की दोनों डोज लगी हैं। टीकाकरण के लिहाज से सितंबर के महीने में भारत ने अब तक 22.5 करोड़ खुराकें दी हैं, जबकि महीना खत्म होने में अभी दो दिन बाकी हैं। वहीं, अगस्त माह में भारत में कुल 18.35 करोड़ डोज दी गई थी, यानी हर दिन 59 लाख खुराकें दी जा रही थी। यह आंकड़ा सितंबर में बढ़कर प्रतिदिन औसत 80 लाख तक पहुंच गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल…
 15 May 2026
जयपुर: राजस्थान में तेल कंपनियों के फरमान से प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल बेचने की मात्रा निश्चित…
 15 May 2026
नवादा: बिहार भाजपा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह के भतीजे कुंदन कुमार के साथ नवादा में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें कुंदन गंभीर रूप से…
 15 May 2026
नई दिल्ली, अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के…
 15 May 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन और अतिरिक्त निर्माण कार्य के…
 14 May 2026
आरा: बिहार विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर गुरुवार को काउंटिंग हुई। शुरुआत में NDA उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने बढ़त बनाई। लेकिन अचानक से राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने…
 14 May 2026
चेन्नई: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ…
 14 May 2026
कोलकता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस…
 14 May 2026
नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की है। यह SIR का…
Advt.