भारत ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के 100 करोड़ डोज का 'लक्ष्य' 10 महीने में हासिल किया

Updated on 21-10-2021 11:44 PM

नई दिल्ली वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए भारत ने 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य 10 महीने में हासिल कर विश्व कार्तिमान रच दिया है। वायरस संक्रमण के खिलाफ भारत ने गुरुवार को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश में कोरोना वैक्सीन की डोज का आंकड़ा 100 करोड़ के पार हो गया है।

100 करोड़ वैक्सीन डोज का लक्ष् हासिल करने कर लेने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। इस दौरान वह अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी। सबसे अधिक वैक्सीन डोज देने वाले शीर्ष पांच राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ट्वीट करके देश को इस लक्ष् प्राप्ति पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।


वहीं इस उपलब्धि पर नीति आयोग के सदस् (स्वास्थ्) डॉ. वीके पॉल ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है, ‘इसके लिए देश के लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई। 100 करोड़ वैक्सीन डोज का लक्ष् प्राप् कर लेना देश के लिए गर्व की बात है।उनका कहना है कि देश के 75 फीसदी से अधिक युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। लेकिन इसी समय 25 फीसदी युवा अभी भी वैक्सीन नहीं लगवाए हैं। जिन लोगों ने पहली डोज तक नहीं लगवाई है, उन तक पहुंचने के प्रयास किए जाने चाहिए।


भारत में टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर मांडविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे। विश् स्वास्थ् संगठन के दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र की रिजनल डायरेक्टर डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने भी भारत को बधाई दी है।

उनका कहना है कि कम समय में यह बड़ा लक्ष् हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। भारत के लिए यह इसलिए भी अहम है क्योंकि उसने दूसरे देशों को भी बड़ी संख्या में वैक्सीन दी हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने टीकाकरण के लिए पात्र लोगों से बिना देरी टीका लगवाने और भारत की ऐतहासिक टीकाकरण यात्रा में योगदान देने की अपील की। मांडविया ने इससे पहले कहा था कि जब भारत टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि प्राप्त करेगा तक इसकी घोषणा विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी।


स्वास्थ् मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 21 अक्टूबर तक कोरोना वैक्सीन की 103.5 करोड़ से अधिक डोज मुहैया कराई गई है। सभी राज्यों के पास मौजूदा समय 10.85 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब् हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत की पात्र युवा आबादी के लगभग 75 फीसदी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। लगभग 31 फीसदी को दोनों डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत को 10 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को छूने में 85 दिन, 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन और 30 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 29 दिन लगे। देश को 30 से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर 6 अगस्त को 50 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.