भारत के खाते में 2025 खत्म होने से पहले आया एक और विश्व कप, हांगकांग को रौंदा स्क्वैश में रचा इतिहास

Updated on 15-12-2025 01:35 PM
चेन्नई: भारत ने स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब किसी एशियाई देश ने खिलाफ को अपने नाम किया है। रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इससे पहले भारतीय टीम कभी भी फाइनल में नहीं पहुंची थी। 2023 में टीम को सेमीफाइनल में हार मिली थी। 2028 लॉस एंजिल्स में इस खेल का ओलंपिक में भी डेब्यू होने जा रहा है।

भारतीय टीम का प्रदर्शन इस मिक्स्ड-टीम इवेंट में शानदार रहा। टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने एक भी मुकाबला गंवाए बिना खिताब अपने नाम किया। ग्रुप स्टेज में भारत ने स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका और सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन मिस्र को 3-0 से मात दी।
रविवार को फाइनल में अनुभवी जोशना चिनप्पा ने दुनिया की नंबर 37 खिलाड़ी ली का यी को 3-1 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने यह मैच 7-3, 2-7, 7-5, 7-1 से जीता। इसके बाद, एशियाई खेलों की पदक विजेता अभय सिंह ने दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लाउ को 3-0 से हराया। उन्होंने यह मैच 7-1, 7-4, 7-4 से जीता। अंत में 17 साल की अनाहत सिंह ने दुनिया की नंबर 31 खिलाड़ी टोमैटो हो को 3-0 से हराकर भारत के लिए खिताब पक्का किया। इस मैच में उन्हें 7-2, 7-2, 7-5 से जीत मिली। भारत के राष्ट्रीय पुरुष एकल चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार को फाइनल में हेनरी लियुंग के खिलाफ खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी।इस टूर्नामेंट में 12 देशों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, मिस्त्र, हांगकांग, ईरान, जापान, मलेशिया, पोलैंड, साउथ अफ्रीका, साउथ अफ्रीका और स्विटजरलैंड शामिल हैं। 1996 में स्क्वैश विश्व कप की शुरुआत हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला खिताब जीता था। इसके बाद 1999 में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी। फिर 12 साल बाद 2011 में इसका आयोजन हुआ तो मिस्त्र ने खिताब अपने नाम किया। 12 साल के बाद 2023 में हुए विश्व कप को भी मिस्त्र ने जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.