भारत और रूस संभालेंगे चीन के बनाए हंबनटोटा हवाई अड्डे की कमान, श्रीलंका ने कर दी पुष्टि

Updated on 04-07-2024 11:24 AM
कोलंबो: श्रीलंका के विमानन मंत्री निमल सिरिपाला डी सिल्वा ने बुधवार को यहां कहा कि हंबनटोटा में घाटे में चल रहे मट्टाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन का काम अगले कुछ सप्ताह में भारत-रूस के संयुक्त उपक्रम को सौंप दिया जायेगा। भारत-रूस के संयुक्त उद्यम को अप्रैल में दक्षिणी श्रीलंका के हंबनटोटा में मट्टाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन सौंपा गया था। इस हवाई अड्डे का निर्माण चीनी कर्ज से चीनी कंपनियों ने किया था। डी सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा कि घाटे में चल रहे मट्टाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारत-रूस संयुक्त उद्यम को सौंपने के लिए अगले कुछ हफ्तों में कार्यवाही की जाएगी।

श्रीलंकाई कैबिनेट ने दी मंजूरी


इससे पहले नौ जनवरी को हुई श्रीलंकाई कैबिनेट की बैठक में संभावित पक्षों द्वारा अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित करने को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद पांच प्रस्ताव प्राप्त हुए और मंत्रिमंडल द्वारा नियुक्त परामर्शदात्री समिति ने भारत की शौर्य एयरोनॉटिक्स (प्राइवेट) लिमिटेड और रूस की एयरपोर्ट्स ऑफ रीजन्स मैनेजमेंट कंपनी को 30 वर्ष की अवधि का प्रबंधन अनुबंध देने का निर्णय लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
 21 September 2024
तेल अवीव: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष युद्ध में बदल सकता है। अमेरिकी अधिकारी इसे लेकर अनुमान लगा रहे हैं। उनका मानना है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के…
 20 September 2024
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका…
 20 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध…
 20 September 2024
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा…
 20 September 2024
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे…
Advt.