भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ड्रॉ:राहुल-जडेजा और बुमराह ने फॉलोऑन से बचाया, सीरीज एक-एक से बराबर

Updated on 18-12-2024 02:52 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया है। ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर बुधवार को मुकाबले के आखिरी दिन 25 ओवर ही डाले जा सके। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 275 रन का टारगेट दिया था, लेकिन बारिश के कारण दिन का खेल रद्द कर दिया गया।

बारिश से पहले भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 8 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल 4-4 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले भारत के तेज गेंदबाजों ने 89 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरा दिए थे, तभी कप्तान पैट कमिंस ने पारी घोषित कर दी। सुबह इंडियन टीम पहली पारी में 260 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। यहां कंगारुओं को पहली पारी में 185 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे।

इस ड्रॉ के बाद 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला टेस्ट 295 रन, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता था। चौथा मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी मैदान पर 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

बुमराह-आकाश दीप की साझेदारी ने फॉलोऑन से बचाया

एक समय भारतीय टीम के ऊपर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा था। टीम ने पहली पारी में 213 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की जोड़ी ने आखिरी विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी फॉलोऑन से बचाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.