भारत ने दूसरे फुटबॉल मैत्री मैच में नेपाल को 2-1 से हराया

Updated on 06-09-2021 09:39 PM
काठमांडू । कप्तान सुनील छेत्री और फारूख चौधरी के गोल से भारत ने दूसरे मैत्री फुटबॉल मैच में नेपाल टीम को 2-1 से हरा दिया। वहीं पहला मैच 1-1 की बराबरी पर रहा था। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी लेकिन दूसरे हाफ में भारत की ओर से फारूख चौधरी ने 62वें और छेत्री ने 80वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरी ओर नेपाल की ओर से एकमात्र गोल तमांग ने 87वें मिनट में दागा। नेपाल ने इस मैच में शुरु से ही आक्रामक रुख अपनाने का प्रयास किया पर भारतीय टीम ने उसे सफल नहीं होने दिया। भारतीय टीम ने कुछ अच्छे हमले किये जिससे विरोधी टीम दबाव में आ गयी।  मध्यांतर से ठीक पहले बिपिन सिंह की जगह फारूख को मैदान में उतारा गया।
मैच के 62वें मिनट में कप्तान छेत्री के क्रॉस पर फारूख ने एक गोल दागकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मैच के 80वें मिनट में कप्तान छेत्री ने अकेले ही एक मैदानी गोल कर भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। नेपाल के तमांग ने 87वीं मिनट में एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। इन मैत्री मैचों का आयोजन मालदीव में अगले महीने होने वाली सैफ चैम्पियनशिप के मद्देनजर हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
नई दिल्ली: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। सीजन का ओपनिंग मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के…
 13 March 2025
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की बहन की शादी में एमएस धोनी और गौतम गंभीर समेत कई बड़े क्रिकेट सितारे शामिल हुए। यह शादी मसूरी में इसी हफ्ते हुई। धोनी ने खूब डांस किया…
 13 March 2025
नई दिल्ली: हंसता हूं अपनी बर्बादियों पर, रोने को अब बचा ही क्या है? कुछ ऐसा ही सोच रहा होगा यह इंटरनेशनल खिलाड़ी, जिसकी कभी तूती बोलती थी। लोग एक झलक…
 13 March 2025
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत को जिताने में स्टार मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर मे अहम भूमिका निभाई है। अय्यर ने टीम इंडिया के लिए पूरे टूर्नामेंट…
 13 March 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन से ठीक पहले टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। राजस्थान रॉयल्स के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ पैर में चोट लगने के बावजूद टीम…
 13 March 2025
बांग्लादेशी प्लेयर महमूदुल्लाह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बुधवार को महमुदुल्लाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर रिटायरमेंट एनाउंस किया। 39 साल के महमुदुल्लाह पहले ही 2021…
 13 March 2025
भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे सुनील छेत्री ने जून 2024 में कतर के खिलाफ मैच के बाद कोलकाता में संन्यास ले लिया था। 19 साल के उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय…
 12 March 2025
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक और सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर (264 रन) बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं रोहित के…
 12 March 2025
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया। भारतीय टीम को राहुल के रूप में इस टूर्नामेंट में नया…
Advt.