भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती लगातर 12वीं सीरीज

Updated on 28-07-2022 05:08 PM

भारतीय टीम ने त्रिनिदाद में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 119 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज को को उसके घर में 39 साल में पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। बारिश से बाधित आखिरी मैच को जीतकर भारत ने पाकिस्तान का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टीम इंडिया ने एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI सीरीज लगातार जीतने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। 

दरअसल पाकिस्तान ने 1996-21 तक जिम्बाब्वे को 11 बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है, जोकि भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज से पहले किसी एक टीम के खिलाफ लगातार वनडे सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। पाकिस्तान ने ये रिकॉर्ड 25 साल के दौरान बनाया था, जबकि टीम इंडिया वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2007 से एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है और ये सिलसिला अब भी बरकरार है। क्योंकि भारत ने लगातार 12वीं बार वेस्टइंडीज को ODI सीरीज में मात दे दी है और अब किसी एक टीम के खिलाफ लगातार वनडे सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है। 

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ भी लगातार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। 1999 से 2022 तक पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को लगातार 10 वनडे सीरीज में मात दी है। चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका टीम मौजूद है। अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1995 से लेकर 2018 तक 9 वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.