फिलिस्‍तीन के पक्ष में खुलकर आया भारत, संयुक्त राष्ट्र में फिर दोहराई संप्रभु और स्वतंत्र देश की मांग

Updated on 22-11-2023 01:29 PM
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिर से एक अलग संप्रभु और स्वतंत्र फिलिस्तीन के लिए सीधी बातचीत की वकालत की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने एक बार फिर अलग फिलिस्तीन देश की मांग को दोहराया है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा इजरायल के साथ शांति से सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर रहने वाले फिलिस्तीन के एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य राज्य की स्थापना के लिए सीधी बातचीत फिर से शुरू करने की वकालत की है। भारत शुरू से ही इजरायल और फिलिस्तीन के बीच विवाद के हल के लिए द्वि-राष्ट्र समाधान का समर्थन करता रहा है। भारत ने इजरायल पर हमास के हमले की निंदा भी की है और बातचीत के जरिए विवाद के समाधान पर जोर दिया है।

यूएन में अपने रुख पर कायम भारत

फिलिस्तीन में मानवीय स्थिति पर अनौपचारिक चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए रुचिरा कम्बोज ने कहा, ''इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे का न्यायसंगत, शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान प्राप्त करने के लिए भारत लगातार अपने रुख पर कायम है। भारत ने हमेशा इजरायल के साथ शांति से सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर रहने वाले फिलिस्तीन के एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य राज्य की स्थापना के लिए सीधी बातचीत फिर से शुरू करने की वकालत की है। संघर्ष को और कम करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का स्वागत करते हुए कंबोज ने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है और स्पष्ट रूप से हिंसा के खिलाफ है।

भारत ने आतंकवाद के सभी प्रारूपों का विरोध किया


कंबोज ने कहा, "भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उन सभी प्रयासों का स्वागत करता है जो संघर्ष को कम करने की दिशा में प्रयास करते हैं और फिलिस्तीन के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाते हैं। हमारे नेताओं का संदेश स्पष्ट और सुसंगत रहा है - हम आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का दृढ़ता से विरोध करते हैं, स्पष्ट रूप से हिंसा के खिलाफ हैं और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के पालन के पक्ष में हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हिंसा में वृद्धि को रोका जाए, मानवीय सहायता वितरण जारी रहे, सभी बंधकों को बिना शर्त रिहा किया जाए और सभी पक्ष शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में काम कर रहें। इस दिशा में, हम मानवीय सहायता के प्रयासों का भी स्वागत करते हैं।"

फिलिस्तीन को भारत से मिल रही सहायता को बताया


कंबोज ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत पहले ही फिलिस्तीन के लोगों को दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति सहित 70 टन आपदा राहत सामग्री पहुंचा चुका है। उन्होंने कहा, "हम फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर भी दृढ़ हैं और पहले ही दो किश्तों में 17 टन दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति सहित 70 टन आपदा राहत सामग्री वितरित कर चुके हैं और हमारा मानवीय समर्थन जारी है। इसी तरह, भारत फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के सलाहकार आयोग के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.