लद्दाख में 'पीछे' हटने को तैयार भारत-चीन की सेना, BRICS में मिलेंगे मोदी और जिनपिंग अटकलें तेज

Updated on 23-08-2023 01:28 PM
जोहान्सबर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस सम्मेलन के इतर पीएम मोदी और जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। जोहान्सबर्ग में संभावित इस बैठक के पहले ही पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर इसका असर दिखने लगा है। बताया जा रहा है कि भारत और चीन के बीच 19वें दौर की सैन्य वार्ता होने के कुछ दिनों बाद जमीन पर भारतीय सैन्य कमांडर कुछ पारस्परिक रूप से स्वीकृत सीमा बिंदुओं पर सीमित रूप से पीछे हटने के संभावित तौर-तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। अगर पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होती है तो यह बाली में जी20 के दौरान हुए छोटे दुआ-सलाम के बाद पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी।

LAC से सैनिकों को कम करने का प्लान तैयार

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि भारत और चीन में 19वें दौर की सैन्य वार्ता के बाद अगली चर्चा का उद्देश्य एलएसी के साथ सीमित रूप से पीछे हटने के लिए मंच तैयार करना है, यहां तक कि अन्य विश्वास-निर्माण उपायों के साथ-साथ जमीन पर स्थानीय सैन्य कमांडरों के बीच नियमित बातचीत भी जारी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, एलएसी पर की चरणों में सीमित रूप से पीछे हटने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, टॉप लेवल से इस योजना को अभी तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। पिछले हफ्ते, भारत और चीन ने दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) और चुशुल में मेजर जनरल स्तर की वार्ता की, जिसके आधार पर अधीनस्थ कमांडर अपने-अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में सैनिकों की सीमित तैनाती के लिए विभिन्न संभावित योजनाएं तैयार कर रहे हैं।

ब्रिक्स में मिल सकते हैं पीएम मोदी और जिनपिंग


इस घटनाक्रम का कनेक्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित बैठक के जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, शी जिनपिंग अगले महीने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं। जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भीषण झड़प के बाद भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कई दौर की सैन्य और राजनयिक स्तर की बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने 2021 में अलग-अलग जगहों से सैनिकों को पीछे हटा लिया था, लेकिन अब भी कई जगहों पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। भारत का कहना है कि चीन के साथ राजनयिक संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.