भारत को मिला शतरंज का नया बादशाह, 17 वर्ष के डी गुकेश ने वर्ल्ड रैंकिंग में विश्वनाथन आनंद को पछाड़ा

Updated on 04-08-2023 03:29 PM
अमित कर्मकार, नई दिल्ली: किशोर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शतरंज विश्व कप के दूसरे दौर में गुरुवार को अजरबेजान के मिसरातदिन इस्कांद्रोव को हराया। इसके साथ ही फिडे यानी Federation Internationale des Echecs की लाइव विश्व रेटिंग में अपने आदर्श विश्वनाथन आनंद को पछाड़ दिया। अब वह वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि विश्वनाथन 10वें नंबर पर हैं। सत्रह साल के गुकेश ने दूसरे दौर के मुकाबले की दूसरी बाजी में अजरबेजान के इस्कांद्रोव को 44 चाल में शिकस्त दी।

फिडे ने अपने बयान में कहा, ‘डी गुकेश आज फिर जीते और लाइव रेटिंग में विश्वनाथन आनंद से आगे निकल गए। एक सितंबर को जारी होने वाली फिडे की अगली आधिकारिक रैंकिंग में अभी लगभग एक महीना है लेकिन पूरी संभावना है कि यह 17 वर्षीय खिलाड़ी सबसे अधिक रेटिंग वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाएगा।’

2016 में पी. हरिकृष्णन निकले थे आगे, लेकिन टिक नहीं पाए थे
यह हालांकि पहला मौका नहीं है, जबकि किसी युवा ने आनंद को पछाड़ा हो। इससे पहले 2016 में पी. हरिकृष्णन ने आनंद को पछाड़ने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन वह अधिक देर तक रैंकिंग में ऊपर टिक नहीं पाए थे। गुकेश को 2.5 रेटिंग अंक का फायदा हुआ और उनकी लाइव रेटिंग 2755.9 पहुंच गई जबकि आनंद की रेटिंग 2754.0 है। इसके साथ ही गुकेश लाइव रैंकिंग में आनंद को पछाड़कर 9वें स्थान पर पहुंच गए। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद 10वें स्थान पर खिसक गए।

1987 से भारतीय की आरे से नंबर वन हैं विश्वनाथन आनंद
जुलाई 1991 में पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले आनंद जनवरी 1987 से भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। गुकेश अगले दौर में हमवतन एसएल नारायणन से भिड़ेंगे। गुरुवाई को कई भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे दौर में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और निहाल सरीन ने जीत दर्ज की जबकि महिला वर्ग में डी हरिका और आर वैशाली ने अगले दौर में जगह बनाई। भारतीय ग्रैंडमास्टर बी अधिबान को हालांकि डेनिल डुबोव के खिलाफ 0.5-1.5 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.