कोविशील्ड को मान्यता पर आर-पार के मूड में भारत

Updated on 23-09-2021 06:37 PM

नई दिल्ली ब्रिटेन के नए यात्रा नियमों को लेकर भारत ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नए नियम को भेदभावपूर्ण बताया। भारत ने दो टूक कहा है कि ब्रिटेन एक तरफ कोविशील्ड को मान्यता देने की बात कहता है तो दूसरी तरफ क्वारंटीन का प्रावधान जारी रखा जा रहा है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, ब्रिटेन को शीर्ष स्तर पर स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया गया है।

यदि अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है तो भारत को भी पारस्परिक नियमों को लागू करते हुए ब्रिटेन के लोगों के लिए भारत आने पर 10 दिनों के क्वारंटीन और दो आरटीपीसीआर जांच का प्रावधान लागू करने को बाध्य होना पड़ेगा। ब्रिटेन ने 4 अक्तूबर से कोरोना यात्रा नियमों में बदलाव किया है। अंबर और ग्रीन लिस्ट को खत्म कर दिया है। रेड लिस्ट में शामिल देशों से ब्रिटेन आने वाले लोगों के लिए नियम पूर्व की भांति रहेंगे।

यानी उन्हें अपने खर्च पर होटल में दस दिन क्वारंटीन रहना होगा और दो टेस्ट कराने होंगे। जबकि नॉन रेड लिस्ट देशों से आने वाले लोग यदि पूर्ण रूप से टीकाकरण करा चुके हैं तथा वह टीके ब्रिटेन ने मंजूर किए हैं, तो उन्हें उड़ान से पूर्व आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। ही क्वारंटीन होना होगा और दूसरे और आठवें दिन आरटीपीसीआर टेस्ट कराने होंगे। अलबत्ता रैपिट टेस्ट किए जा सकते हैं। नए नियमों में टीकाकरण को तरजीह दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, भारत के विरोध के बाद बुधवार को ब्रिटेन की तरफ से कहा गया है कि वह कोविशील्ड को मान्यता प्रदान करते हैं। लेकिन भारत समेत कुछ देशों से जो भी लोग ब्रिटेन जाएंगे, भले ही उन्होंने कोई भी टीका लगाया हो, उन्हें 10 दिन होम क्वारंटीन तथा दूसरे एवं आठवें दिन आरटीपीसीआर टेस्ट कराने होंगे। जिसका शुल्क भी उन्हें खुद ही चुकाना होगा। अधिकारी के अनुसार कोविड टीकाकरण सार्टिफिकेट बड़ा मुद्दा नहीं है। बता दें कि ब्रिटेन ने जिन 17 और देशों के टीकों को मंजूरी प्रदान की है, उसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, मलेशिया आदि शामिल हैं लेकिन भारत नहीं है। यदि इस सूची में अगले कुछ दिनों में भारत को शामिल नहीं किया जाता है तो भारत का पारस्परिक कार्रवाई करना तय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.