तालिबान-पाक गठजोड़ के खिलाफ होंगे लामबंद भारत-ईरान

Updated on 14-09-2021 07:29 PM
दुशान्बे । अफगानिस्तान में तालिबान राज को लेकर पैदा हुए हालातों के मद्देनजर दुनिया के देशों में चिंता जताई जा रही है। इसे लेकर ताजिकिस्तान में एक अहम बैठक होने वाली है जिसमें भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं, ईरान के नए विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दोल्लाहियान ने अपने भारत दौरे को फिलहाल टाल दिया है क्योंकि वह भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से दुशांबे में मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह भारत आएंगे। दोनों के बीच यह मुलाकात अफगानिस्तान में तालिबान के शासन और पाकिस्तान की भूमिका को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक दुशांबे में होने वाली बैठक में चीन के विदेश मंत्री वान्ग यी और पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी भी शामिल होंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि जयशंकर उनसे मुलाकात करेंगे या नहीं। इस बैठक में 17 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंने वाले हैं। इसके अलावा शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन और सीएसटीओ (कलेक्टिव सिक्यॉरिटी थ्रेट ऑर्गनाइजेशन) के सेक्रटरी जनरल शामिल होंगे। सीएसटीओ रूस, आर्मीनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किरगिस्तान और ताजिकिस्तान का सैन्य गठबंधन है।
ईरान ने अफगानिस्तान में चुनी हुई सरकार की मांग की है। उसका कहना था कि देश के सभी जातीय समूहों के हितों को दर्शाते हुए एक व्यापक और समावेशी सरकार स्थापित करनी चाहिए। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की थी कि अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करने और ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने को कहा था जिससे लोग शरणार्थी बनने को मजबूर हों। ईरान ने पंजशीर में तालिबान के हमले को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी थी। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि तालिबान लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करें। इतना ही नहीं, ईरान ने यह भी बताया था कि वह पंजशीर में पाकिस्‍तान के हस्‍तक्षेप की जांच कर रहा है। ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि पंजशीर के कमांडरों की 'शहादत' बहुत ही निराशाजनक है और ईरान बीती रात हुए हमलों की बेहद कड़े शब्‍दों में निंदा करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.