भारत ने टॉस जीतने के बाद ही कर दी थी महागलती, क्विंटन डिकॉक ने मैच के बाद जले पर छिड़का नमक

Updated on 12-12-2025 01:03 PM
न्यू चंडीगढ़: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 51 रन से जीता। क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन बनाए। इस मैच में जिताऊ पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 213 रन बनाए थे। भारतीय टीम की पारी आखिरी ओवर में 162 रनों पर ही सिमट गई।

जीत के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने बताया कि भारत के लिए मैच में स्थिति कहां उलट हो गई थी। मैच खत्म होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'जब भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की, तब स्थिति उलट गई। पिच में गति भी आ गई। गेंद तेजी से मूव होने लगी। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गेंद धीमी थी और कम मूव हो रही थी। यही दोनों पारियों की स्थितियों में सबसे बड़ा फर्क था।'
क्विंटन डी कॉक ने अपनी तूफानी पारी को लेकर कहा, 'मुझे खुद नहीं पता क्या हो रहा था, यह बस हो रहा था। शायद यही बात है कि जब मैं बल्लेबाजी में सेट हो जाता हूं, तो उसे पूरी तरह भुनाने की कोशिश करता हूं। मेरा मानना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम एक-दूसरे के खिलाफ बहुत बार खेलते हैं। हम हमेशा अच्छी पिचों पर खेलते हैं, खासकर भारत में।'

रात में रन चेज करना मुश्किल

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात के समय रन चेज करना काफी मुश्किल होता है। आईपीएल 2025 में यहां 5 नाइट मुकाबले खेले गए। इसमें सिर्फ एक को बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीता। पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ 112 रनों का टारगेट डिफेंड कर लिया था। दूसरी पारी के दौरान पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो जाती है। ओस के बाद भी बल्लेबाजी आसान नहीं होती। यही वजह है कि टॉस के समय ही भारतीय कप्तान ने बड़ी गलती कर दी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.