भारत स्पुतनिक लाइट टीके के निर्यात को इस महीने दे सकता है मंजूरी

Updated on 25-09-2021 06:47 PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस के लिए देश में बन रही रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को भारत सरकार की ओर से जल्द ही निर्यात की अनुमति मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो निर्यात की अनुमति इसी महीने मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी तक देश में इस वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी नहीं मिली है। रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि भारतीय दवा निर्माता कंपनी हेटेरो पहले ही इस सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन की 20 लाख से अधिक खुराक का प्रोडक्शन कर चुकी है। वैक्सीन को मंजूरी देने के लिए देश के दवा नियामक ने एक अलग इम्यून-ब्रिजिंग क्लिनिकल ट्रायल की मांग की है।

 एक सूत्र ने कहा, 'स्पुतनिक लाइट का निर्यात इस महीने से शुरू होने की उम्मीद है। लाइट भारत में स्वीकृत वैक्सीन नहीं है और स्टॉक उपलब्ध है। सरकार पर निर्यात का दबाव है।' वहीं, वैक्सीन को अनुमति मिलने को लेकर हेटेरो और डॉ रेड्डीज लैब और रूसी सॉवरेन वेल्थ फंड (आरडीआईएफ) ने इस पर टिप्पणी की अनुरोध का जवाब नहीं दिया। स्पुतनिक लाइट में भी वही कंपोनेंट है, जो स्पुतनिक-वी में है। स्पुतनिक वी को भारत और अन्य जगहों पर इमरजेंसी उपयोग के लिए अधिकृत किया गया है।

 लाइट टीके को कई देशों में मंजूरी भी मिल चुकी है लेकिन भारतीय विशेषज्ञ जानना चाहते हैं कि क्या सिंगल-डोज़ वैक्सीन भारतीयों पर अच्छा काम करेती है या नहीं। बता दें कि भारत एक बार फिर से कोरोना वैक्सीन की निर्यात शुरू करने जा रहा है। पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत कोवैक्स कार्यक्रम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत अक्टूबर से कोरोना वैक्सीन की निर्यात शुरू करेगा। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत अप्रैल में टीके के निर्यात पर रोक लगा थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.