भारत ने SAARC में बाधा डाली... बांग्‍लादेश का मिला साथ तो पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, चीन संग मिलकर नया गुट बनाने की तैयारी

Updated on 12-12-2025 12:50 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के रवैये की वजह से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) तकरीबन निष्क्रिय हो गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ये गुट दक्षिण एशिया के देशों के लिहाज से अहम है लेकिन भारत ने इसे कमजोर किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंदराबी ने गुरुवार को सार्क पर हुए सवाल के जवाब में इस गुट के घटती अहमियत के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश और चीन की मदद से पाकिस्तान एक नया गुट बनाने की कोशिश में लगा है।

ताहिर हुसैन ने अपने बयान में कहा, 'भारत ने लगातार सार्क की प्रक्रिया को बाधित किया है। भारत का यह रवैया दुखद है लेकिन पाकिस्तान को उम्मीद है कि सार्क प्रक्रिया जल्द ही फिर से शुरू होगी।' हुसैन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से सार्क जैसा एक नया गुट बनाने की कोशिश हो रही है। पाकिस्तान की कोशिश भारत के बिना एशियाई देशों का एक संगठन बनाने की है।

भारत ने पहले भी रोकी है प्रक्रिया

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस दौरान कहा कि भारत की ओर से इस्लामाबाद को सार्क के बाधित होने के लिए जिम्मेदार बनाने की कोशिश होती है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। हमें याद रखना चाहिए कि यह पहली बार नहीं है, जब भारत ने सार्क प्रक्रिया को रोका है। 1990 के दशक में ऐसा हो चुका है।'ताहिर ने कहा, 'भारत ने 1990 के दशक में भी इसी तरह सार्क शिखर सम्मेलन रोका था। हम याद दिलाना चाहते हैं कि तब भारत ने सार्क प्रक्रिया को पाकिस्तान की वजह से नहीं रोका था। भारत ने तब इसकी वजह किसी और देश को बनाया था। हमारा स्पष्ट मानना है कि भारत की वजह से सार्क देशों के बीच सहयोग आगे नहीं बढ़ रहा है।

पाकिस्तान बनाएगा नया गुट

साल 1985 में बने SAARC में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। इस गुट को एक समय दक्षिण एशिया की आवाज की तरह देखा गया लेकिन बीते एक दशक से यह असरदार नहीं रह गया है। 2014 में काठमांडू के बाद से इसके दो साल में होने वाले समिट नहीं हुए हैं। इसकी वजह गुट के दो अहम देशों- भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्ते हैं।
सार्क से निष्क्रिय होने के बाद हालिया महीनों में पाकिस्तान ने क्षेत्र में एक नया गुट बनाने की कोशिश की है। पाकिस्तान चाहता है कि एशिया के इस क्षेत्र में भारत के बगैर एक मजबूत मोर्चा बनाया जाए। पाकिस्तान इसमें खासतौर से चीन और बांग्लादेश का साथ चाहता है। यह पाकिस्तान की ओर से भारत की क्षेत्रीय अहमियत घटाने की कोशिश है।

बांग्लादेश का मिला साथ

बांग्लादेश के फॉरेन अफेयर्स एडवाइजर मोहम्मद तौहीद हुसैन ने भी इस ओर कदम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। हुसैन ने कहा है कि उनका देश भी पाकिस्तान और चीन के साथ रीजनल ग्रुपिंग में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लिए भारत को छोड़कर पाकिस्तान के साथ एक रीजनल ग्रुपिंग में शामिल होना स्ट्रेटेजिक रूप से मुमकिन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.