भारत-पाकिस्तान 9 जून को न्यूयॉर्क में भिड़ेंगे अमेरिका-कनाडा में ओपनिंग मैच, बारबाडोस में होगा फाइनल

Updated on 06-01-2024 01:16 PM

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस शहर में होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें शामिल की गई हैं, इससे पहले हुए 2 संस्करण में 16-16 टीमें थीं। इंग्लैंड डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत ने 2007 में पहले ही टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

कनाडा-अमेरिका के बीच ओपनिंग मैच
टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और होम टीम अमेरिका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला एक जून को डालास में ही होगा। क्रिकेट इतिहास का पहला मुकाबला भी अमेरिका और कनाडा के बीच ही 1844 में खेला गया था।

वेस्टइंडीज अपना पहला मैच 2 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गयाना में खेलेगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच 29 दिन तक कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ही होगा।

1 से 17 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच होंगे। 19 से 24 जून तक सुपर-8 स्टेज के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 जून को गयाना में पहला सेमीफाइनल और 27 जून को त्रिनिदाद में दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज में 41, अमेरिका में 14 मुकाबले होंगे
टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के 6 शहरों में कुल 41 मुकाबले होंगे, यहीं तीनों भी नॉकआउट मैच होंगे। जबकि अमेरिका के न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डालास शहर में बाकी 14 मुकाबले होंगे। वेस्टइंडीज के 6 शहर त्रिनिदाद, गयाना, बारबाडोस, एंटीगुआ, सेंट विंसेंट और सेंट लुसिया हैं।

भारत और पाकिस्तान के सभी मैच अमेरिका में होंगे
टी-20 वर्ल्ड कप में 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसी ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी हैं। भारत और पाकिस्तान अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेलेंगे।

भारत के शुरुआती 3 मैच न्यूयॉर्क और चौथा मैच फ्लोरिडा में होगा। टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड, दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को तीसरा मुकाबला अमेरिका और 15 जून को चौथा मुकाबला कनाडा से खेलेगी।

एक ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी
ग्रुप-ए की तरह ही ग्रुप बी, सी और डी में भी 5-5 टीमें हैं। सभी टीमें अपने ग्रुप में 4-4 मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के आखिर में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी। इस स्टेज में 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। यहां दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल खेले जाएंगे। सेमीफाइनल की विजेता 2 टीमों के बीच 29 जून को फाइनल होगा।

अमेरिका में पहली बार होगा ICC टूर्नामेंट
अमेरिका को पहली बार ही किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। 2028 के ओलिंपिक गेम्स भी अमेरिका में ही होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल किया गया है। इस इवेंट को देखते हुए ICC ने अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप कराने को प्राथमिकता दी। अमेरिका के साथ वेस्टइंडीज में भी टी-20 वर्ल्ड कप होगा, यहां 2010 का टूर्नामेंट भी खेला गया था। 2022 में पिछला वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज ने 2-2 बार जीता खिताब
2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। तब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से ही हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने 2007 में पहली बार हुए टूर्नामेंट का ही खिताब अपने नाम कर लिया था। तब से टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी।

भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने भी 1-1 बार खिताब जीता है। जबकि वेस्टइंडीज (2012 & 2016) और इंग्लैंड (2010 & 2022) ने 2-2 बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। टूर्नामेंट अब तक 8 बार खेला गया है, अमेरिका और वेस्टइंडीज में टूर्नामेंट 9वीं बार खेला जाएगा।

पिछले 2 टूर्नामेंट में 16-16 टीमें थीं
2021 और 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में 16-16 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिनके बीच 45-45 मैच खेले गए थे। तब 16 में से 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी। वहीं 4 टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में जगह बनाई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.