दुबई एक्सपो में हिन्दुस्तान का जलवा, यूएई के दिल में हमेशा के लिए बस गया है भारत

Updated on 31-03-2022 04:17 PM

दुबई दुबई एक्सपो में भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत कर रहे हैं। दुबई एक्सपो में भारत के कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अपने आप को दुनिया में सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित करना चाहता है, भारतीय युवा उद्यमियों में स्टार्टअप की एक प्यास-सी जग चुकी है।

 केंद्रीय मंत्री गोयल ने दुबई एक्सपो में लगे भारत पवेलियन की कामयाबी पर भारत और दुबई की दोस्ती की तारीफ की। उन्होंने कहा, हमारी दोस्ती दुनिया के कई देशों में ईर्ष्या का मुद्दा बन गई है। इसतरह के देशों को हमारी दिनों दिन मजबूत होती दोस्ती नहीं सुहाती, जबकि सच्चाई ये है कि यूएई ने अपने दिल में भारत को हमेशा के लिए बसा लिया है।

साथ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुबई को धन्यवाद कहूंगा कि भारत को सम्मान दिवस समारोह शामिल होने का विशेषाधिकार दिया गया। यूएई के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री और एक्सपो 2020 दुबई के आयुक्त जनरल ने भारत के केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया। एक्सपो-2020 दुबई में करीब 700 स्टार्टअप ने अपने अनूठे नवाचार को प्रदर्शित किया है। पीयूष गोयल ने स्टार्टअप से अपनी कहानी को दूरदराज के इलाकों, गांवों, छोटे शहरों, पूर्वोत्तर भारत और अन्य क्षेत्रों में भी ले जाने का आग्रह किया।

वहीं शेख नाहयान ने भारत की तारीफ कर कहा कि यहां उन्नत तकनीक, नवीनता, अंतरिक्ष खोज, स्मार्ट शहर सब आकर्षित करते हैं। शेख ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में भारत का नेतृत्व उन्हें खास बनाता है। उन्होंने कहा कि यूएई का भारत के साथ काफी पुराना और गहरा रिश्ता हैं। हम भारत के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने और साधनों को बनाने के लिए उत्सुक हैं।

गोयल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौते ने बड़े अवसर खोले हैं और दोनों देशों के उद्योगों को द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 250 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर भारत और यूएई ने फरवरी में हस्ताक्षर किए थे और इसके एक मई से लागू होने की उम्मीद है। गोयल ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास निवेश के लिए काफी अधिशेष है जबकि भारत एक बड़ा बाजार और आकर्षक गंतव्य है।

वहीं दुबई में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक्सपो में एक साथ नजर आए। जहां वे डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया उनके डांस का विडियो खूब शेयर किया गया। वहीं बॉलीवुड की सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने भी अपनी प्रस्तुति दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.